दुनिया

यूक्रेन खुद अपने शहर पर गिराएगा एटम बम, रूसी मीडिया का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:38 PM IST

क्या यूक्रेन का माइकोलेव शहर तीसरे विश्वयुद्ध की वजह बन जाएगा। रूसी मीडिया के मुताबिक अमेरिका के इशारे पर यूक्रेन खुद अपने शहर को तबाह करेगा और दोष पुतिन के सिर पर जाएगा। इस तरह से नेटो देश सीधे तौर यूक्रेन के साथ उठ खड़े होंगे।

क्या रूस और यूक्रेन महाजंग में अब हालात बदलने वाले हैं। क्या किरदारों की अदला बदली होने वाली है। क्या पुतिन की जगह अब जेलेंस्की एटम बम फोड़ेंगे। खुलासा बहुत बड़ा है। विश्व में पुतिन को वॉर क्रमिनिल साबित करने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। जिसे नाम दिया गया है जेलेंस्की का प्लान कुर्बान। महाजंग के 8 महीने बाद जेलेंस्की ने कैसे चाल चली है। कुछ ऐसे ही होगा परमाणु बम का जबरदस्त धमाका जिसमें एक जीता जागता शहर हमेशा हमेशा के लिए दफ्न हो जाएगा। वक्त वहीं का वहीं ठहर जाएगा ठीक वैसे ही जैसा 77 साल पहले हुआ था। सवाल यही है कि पश्चिमी देशों के बहकावे में आकर यूक्रेन को श्मशान बनाने वाले जेलेंस्की अब महाजंग की इस ज्वाला में किस की बलि चढ़ाने वाले है। परमाणु विस्फोट कहां होने वाला है।

कीव, खारकीव नहीं बल्कि माइकोलेव

क्या एटम बम का कहर कीव पर टूटेगा। खारकीव में परमाणु बम फूटेगा..या माइकोलेव जैसे किसी दूसरे शहर के लोगों की बलि दी जाएगी? गौर से सुनिए जेलेंस्की का पूरा मास्टर प्लान जो उन्होंने पुतिन के एक ही झटके में पतन के लिए बनाया है। रूस की मीडिया ने एक बहुत हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसके मुताबिक ना बाइडेन ना पुतिन महायुद्ध में जेलेंस्की परमाणु बम फोड़ेंगे वो भी रूस नहीं अपने ही देश के एक शहर माइकोलेव परयूक्रेन की सुरक्षा बलों पर ये स्ट्राइक होगी..जिसमें कई हजार नागरिक भी मारे जाएंगे..इसके बाद अमेरिका भी सीधा जंग में कूद पड़ेगा वो उस रीजन में मौजूद हमारे सैनिकोंपर हमले के साथ ही साथ ही रूस के इलाकों पर भी बड़ी तादाद में मिसाइल हमला करेगा। ये अमेरिका की जंग में सीधे एंट्री के मौके के तौर पर होगा।

रूसी मीडिया का दावा

सुना आपने ये रूस के एक टीवी चैनल की डिबेट है जिसमें साफ साफ कहा जा रहा है कि जेलेंस्की खुद यूक्रेन के अंदर परमाणु ब्लास्ट करेंगे।नाम पुतिन का लगाएंगे उन्हें मानवता का दुश्मन बताएंगे दुनिया को भड़काएंगेऔर महाजंग में अमेरिका की एंट्री का रास्ता खोल देंगे। रूसी मीडिया का दावा है कि। यूक्रेन के माइकोलेव शहर में यूक्रेन पहले से ही कई परमाणु बम प्लांट कर चुका है इन परमाणु बमों में जेलेंस्की बस धमाका करने ही वाले हैं। रुसी मीडिया के मुताबिक ये जेलेंस्की की सबसे खतरनाक चाल है--ये वो दांव है जिसमें वो पुतिन को दुनिया भर में बदनाम करने के लिए अपने ही लोगों की बलि लेगें। क्योंकि परमाणु बम वो अमेरिका के इशारे पर फो़ड़ेंगे और इसका ठीकरा पुतिन पर फोड़ेंगे।

माइकोलेव में थर्मोन्यूक्लियर बम

माइकोलेव में पहले ही थर्मोन्यूक्लियर बम रखे हुए हैं..जो कि हमले का जवाब देने के लिए रखे गए हैं कोई भी ये आसानी से समझ सकता है कि नाटो और अमेरिका पहले से ही कह रहे हैं कि रूस न्यूक्लियर हमले की तैयारी कर रहा है ऐसे में अपनी सुरक्षा के नाम पर वो इनमें धमाके करेंगे और ये कहेंगे कि रूस को हार की चिंता सता रही थी इसलिए उसने परमाणु हमला कर दिया इसमें हजारों लोगों की जान जाएगी। कहते हैं जंग और मुहब्बत में कुछ भी जायज है..बड़े टारगेट को पूरा करने के लिए छोटी मोटी कुर्बानियां देनी पड़ती है अगर रूसी मीडिया के दावे को इसी आधार पर परखा जाए तो किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता अगर ऐसा हुआ तो ये जेलेंस्की का सबसे डेंजरस कदम होगा।जिसमें उनके देश के हजारों लोग तो मारे जाएंगे लेकिन अमेरिका को जंग में कूदने का मौका मिल जाएगा अब सवाल ये है कि अगर जेलेंस्की खुद परमाणु बम फोड़ेगे तो दुनिया उनकी बात पर भरोसा क्यों करेगी। इसे भी समझिए दरअसल जंग शुरु होने के बाद से ही पुतिन एक दो नहीं कई मौकों पर खुलकर यूक्रेन और पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं।

जेलेंस्की की चाल के पीछे यह वजह

ना सिर्फ पुतिन अब तक बात-बात पर परमाणु हमले की धमकी देते आए हैं बल्कि उनके करीबी दमित्रि निकोलेव भी कई बार यूक्रेन को परमाणु अटैक की बात से डरा चुके हैं। इसके अलावा यूक्रेन में कहर ढाने वाला पुतिन के कसाई कमांडर कादिरोव ने भी यूक्रेन के चार इलाकों के रूस में विलय के बाद पुतिन से यूक्रेन में एक छोटा एटोमिक अटैक करने की गुजारिश की थी बस इन्ही सब बातों का फायदा उठाकर जेलेंस्की अपने प्लान को कामयाब करने में जुटे हैं--रूसी मीडिया का दावा है कि जेलेंस्की ये नैरेटिव फैलाएंगे कि रूस से ये सब किया है। रुस का दावा है कि ये सबकुछ करेंगे तो जेलेंस्की लेकिन इस पटकथा का स्क्रिप्ट राइटर अमेरिका है। जो जेलेंस्की के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है रूस तो नाटो की न्यूक्लियर ड्रिल को भी जेलेंस्की के इसी परमाणु प्लान से जोड़कर देख रहा है जिसमें अमेरिकी बी-52 बॉम्बर ने भी हिस्सा लिया। कुल मिलाकर कहें तो अब ये करीब-करीब तय हो गया है कि रूस और यूक्रेन की जंग आज नहीं तो कल परमाणु युद्ध की शक्ल लेगी क्योंकि अभी तक सिर्फ पुतिन के परमाणु बम फोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे मगर रूसी मीडिया के दावे के बाद अब जेलेंस्की इस कतार में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article