दुनिया

झुक गई शाहबाज-मुनीर की जोड़ी! इमरान खान से जेल के अंदर मिलीं बहन उजमा

रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को PTI के फाउंडर इमरान खान की बहन उजमा खान को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की इजाजत दी। वह अपने भाई इमरान खान से मिलने जेल पहुंची हैं। जहां बाहर जेल के भारी समर्थकों की भीड़ लगी हुई है।

Image

इमरान खान से जेल के अंदर मिली बहन उज्मा (Photo- ANI)

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उजमा खान उनसे मिलने पहुची हैं। उजमा को अदियाला जेल में भाई इमरान से मिलने की इजाजत मिल गई थी। कुछ दिनों पहले उनकी मौत की झूठी अफवाहों से देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन से हालात खराब होने लग गए थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के खान के समर्थकों ने और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी थी।

इससे पहले जानकारी मिली थी कि अदियाला जेल के अधिकारी इमरान की बहन उजमा और उनके संबंधित वकील पूर्व पीएम से मिलने देंगे, लेकिन एक शर्त थी कि वह मुलाकात से जुड़ी कोई चर्चा सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में जेल के बाहर व अन्य जगहों पर हालात बिगड़े हुए थे, क्योंकि ऐसी खबरें आईं थी ं कि इमरान खान को जेल में मार दिया गया है।

क्यों पाकिस्तान सरकार झुकी?

पाकिस्तान को इस बात की चिंता है कि खान की शारीरिक या मानसिक हालत के बारे में कोई भी जानकारी बड़े पैमाने पर आंदोलन को बढ़ावा दे सकती है, जैसा कि 9 मई, 2023 को उनकी गिरफ्तारी के बाद हुआ था। ऐसे में उनकी बहन की मुलाकात कराई जा रही है।

पाकिस्तान में धारा 144 लागू

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्यों ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय और राजनीतिक सुधारों की मांग करते हुए नारे लगाए।

धारा 144 लागू होने के बावजूद PTI के समर्थक इकट्ठा हुए। खबर है कि पूर्व PM का लगभग एक महीने से किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है, जिससे उनकी सेहत सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग उठ रही है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में प्रदर्शनों के दौरान, गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों जगहों पर धारा 144 सख्ती से लागू की जाएगी, जहां PTI ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article