दुनिया

भारत की 'सख्ती' आ गई काम, अमेरिकी दूतावास ने एक लाख वीजा आवेदन स्वीकार किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:29 PM IST

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सितंबर में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वीजा में देरी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद अमेरिकी दूतावास ने इस फैसले की जानकारी दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका भारतीय को वीजा देने में देरी नहीं करेगा, जैसा कि पहले कर रहा था।

Image

अमेरिकी दूतावास ने वीजा आवेदनों को स्वीकारा

Photo : BCCL

भारत के विरोध जताने के बाद अमेरिकी दूतावास अब हरकत में आता दिख रहा है। अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि उसने एक लाख वीजा आवेदनों को स्वीकार कर लिया है। पहले आरोप था कि अमेरिका आवेदन को स्वीकारने में काफी समय ले रहा है।

ट्वीट कर दी जानकारी

अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि उसने एच और एल वर्क वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए 100,000 से अधिक अप्वाइंटमेंट को स्वीकार कर लिया है।

दूतावास ने कहा है कि हजारों आवेदकों ने पहले ही अपने अप्वाइंटमेंट बुक कर लिए हैं। यह बल्क अपॉइंटमेंट ओपनिंग एच एंड एल श्रमिकों के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पहले ही हुई थी घोषणा

इस कदम की घोषणा सबसे पहले पिछले महीने अमेरिकी दूतावास के कांसुलर मामलों के मंत्री डॉन हेफ्लिन ने की थी। हेफ्लिन ने कहा था- "संयुक्त राज्य अमेरिका में एच या एल वीजा पर ऐसे लोग हैं जो कोविड के शुरू होने के बाद से परिवारों से मिलने के लिए घर वापस नहीं जा पाए हैं, हम उनके साथ सहानुभूति रखते हैं। हम अगले कुछ हफ्तों में, इस श्रेणी के वीजा के लिए वर्ष 2023 में 100,000 नियुक्तियों को खोलने जा रहे हैं। आप में से जो इसमें रुचि रखते हैं और एक स्लॉट चाहते हैं, बस अक्टूबर के दौरान हर दो या 3 घंटे में हमारी वेबसाइट देखें।"

दूतावास ने यह भी घोषणा की कि वह अगले कुछ महीनों में पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बी1/बी2 वीजा के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए विशेष उपाय करेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article