दुनिया

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, रूस-ईरान समेत 75 देशों को VISA नहीं देगा अमेरिका; जानें इसकी वजह

US VISA: अमेरिका ने बुधवार को रूस-ईरान समेत 75 देशों से आने वाले आवेदकों के लिए सभी प्रकार की वीजा प्रक्रिया (VISA Processing) पर रोक लगाने का फैसला किया है। बता दें कि जिस देशों पर यह अमेरिकी फैसला लागू होगा उनमें रूस, ईरान, सोमालिया, अफगानिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया, थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

US VISA: अमेरिका ने बुधवार को रूस-ईरान समेत 75 देशों से आने वाले आवेदकों के लिए सभी प्रकार की वीजा प्रक्रिया (VISA Processing) पर रोक लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया, ताकि ऐसे आवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके जिनके पब्लिक चार्ज (सरकारी सहायता पर निर्भर) बनने की संभावना है।

कौन-कौन से देश हैं शामिल

बकौल रिपोर्ट, जिस देशों पर यह अमेरिकी फैसला लागू होगा उनमें रूस, ईरान, सोमालिया, अफगानिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया, थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिनिधियों ने इस ज्ञापन पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फॉक्स न्यूज के हवाले से बताया कि ज्ञापन में अमेरिकी दूतावासों को मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से इनकार करने का निर्देश दिया गया है, जबकि डिपार्टमेंट अपनी प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

VISA पर कब तक रहेगी रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने 21 जनवरी से वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है, लेकिन यह निलंबन कब तक जारी रहेगा? इसकी कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि नए अप्रवासी अमेरिकी जनता की संपत्ति और संसाधनों का दोहन नहीं करेंगे।''

बयान में कहा गया, ''हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि अमेरिकी जनता की उदारता का अब दुरुपयोग न हो। ट्रंप प्रशासन हमेशा अमेरिका को सबसे पहले रखेगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article