दुनिया

सीरिया को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही देश को दी चेतावनी, कहा- अमेरिका को सीरिया के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति हैं, उन्हें चुनाव में जीत मिल चुकी है। हालांकि सत्ता की बागडोर अभी भी जो बाइडन के पास है।

Image

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सीरिया में विद्रोहियों को बढ़त
  • राजधानी दमिश्क के उपनगरों तक पहुंचे विद्रोही
  • ट्रंप ने अमेरिका को सीरिया से दूर रहने को कहा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब विद्रोही राजधानी दमिश्क के उपनगरों तक पहुंच चुके हैं।

ट्रंप की चेतावनी

उन्होंने कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद सत्ता में बने रहने के लिए अमेरिकी समर्थन के लायक नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि विद्रोही संभवतः असद को सत्ता से हटा सकते हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने सीरिया में 13 वर्षों से चल रहे युद्ध से निपटने में अमेरिका के समग्र रवैये की भी निंदा की।उन्होंने शनिवार को पोस्ट में लिखा, "सीरिया में अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन वह हमारा मित्र नहीं है और अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यह हमारी लड़ाई नहीं है। इसमें शामिल न हों!"

सीरिया में विद्रोहियों को बढ़त

सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं और एक विद्रोही कमांडर ने शनिवार को दावा किया कि विद्रोही एक आक्रामक अभियान के तहत तेजी से आगे बढ़ते हुए दमिश्क के उपनगरों तक पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विद्रोहियों ने सीरिया के कुछ बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। ऐसा पहली बार है जब विपक्षी सेनाएं 2018 के बाद से सीरियाई राजधानी के बाहरी इलाके में पहुंचीं।

असद के भागने के दावे

सीरिया के वर्तमान राष्ट्रपति बशर असद के देश छोड़कर भागने की खबर भी आ रही है, हालांकि सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति बशर असद के देश छोड़ने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह दमिश्क में काम कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article