Trump to meet Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (स्थानीय समयानुसार) बुधवार को कहा कि वह अगले चार सप्ताह में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मिलेंगे। ट्रंप ने बताया कि जिनपिंग के साथ मुलाकात में वह सोयाबीन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन की वजह से हमारे सोयाबीन के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हमने टैरिफ लगाकर काफी कमाई है और हम इस कमाई का थोड़ा हिस्सा लेने और अपने किसानों की मदद करने जा रहे हैं।
जिनपिंग के साथ सोयाबीन पर प्रमुखता से चर्चा होगी-ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि 'हम अपने किसानों को मुश्किल घड़ी में ऐसे नहीं छोड़ सकते। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बाइडेन ने चीन के साथ कोई डील नहीं किया। ट्रंप ने आगे कहा कि बाइडेन को यह पूछना चाहिए था कि चीन हमारे कृषि उत्पादों खासकर सोयाबीन को कब खरीदने जा रहा है। यह सब बहुत जल्दी होने जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर वह अगले चार सप्ताह में चीन के राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात में सोयाबीन पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
यूएस किसानों को अरबों डॉलर का नुकसान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के सोयाबीनी को लेकर चर्चा कर रहा है, वह उसे खरीद नहीं रहा है। इससे पहले चीन और अमेरिका टिक-टॉक डील पर सहमत हुए हैं। समझा जाता है कि मुलाकात के मौके पर दोनों नेता टैरिफ के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। अमेरिका और बीजिंग के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के बीच चीनी आयातकों ने अब तक अमेरिका की शरद ऋतु की फसल सोयाबीन नहीं खरीदा है, जिसके कारण अमेरिकी किसानों को अरबों डॉलर की बिक्री का नुकसान हुआ है।
दक्षिण अमेरिका से सोयाबीन खरीद रहा चीन
रॉयटर्स के मुताबिक शरद ऋतु आमतौर पर अमेरिकी सोयाबीन के किसानों के लिए कारोबार का समय होता है क्योंकि किसान ताजी फसल की कटाई करते हैं। हालांकि, दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन खरीदार चीन अब अपनी खरीद दक्षिण अमेरिका से कर रहा है, जिससे अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों पर दबाव पड़ा है। नॉर्थ डकोटा के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन होवेन ने मंगलवार को अमेरिका के चीन में राजदूत डेविड परड्यू के साथ ब्रीफिंग के बाद कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन के अमेरिकी सोयाबीन खरीदना फिर से शुरू करने की कोई तय समयसीमा है।
