दुनिया

ट्रंप बोले- भारत ने तो कर ली है डील, अब चीन को भी वेनेजुएला से तेल खरीदना चाहिए

Donald Trump- China News: भारतीय सरकार ने अभी तक ट्रंप की टिप्पणियों पर कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला ने वाशिंगटन को 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है और उन्होंने उस डील पर सहमति जताई है।

Image

ट्रंप बोले- भारत ने तो कर ली है डील, अब चीन को भी वेनेजुएला से तेल खरीदना चाहिए

Donald Trump on Venezuelan oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन का वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए 'स्वागत' है और भारत ने पहले ही तेल खरीदने के लिए एक डील कर ली है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'चीन का स्वागत है कि वह आए और तेल पर एक शानदार डील करे। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है, और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। तो, हमने पहले ही डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वे जा रहे हैं, हमने पहले ही वह डील कर ली है, डील का कॉन्सेप्ट। लेकिन चीन का स्वागत है कि वह आए और तेल खरीदे।'

भारत ने नहीं दिया कोई जवाब

भारतीय सरकार ने अभी तक ट्रंप की टिप्पणियों पर कोई जवाब नहीं दिया है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला ने वाशिंगटन को 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है और उन्होंने उस डील पर सहमति जताई है।

सदर्न बुलेवार्ड का नाम बदलकर डोनाल्ड ट्रंप बुलेवार्ड करने पर प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हम नए राष्ट्रपति के साथ डील कर रहे हैं। हम देश चलाने वाले बहुत से लोगों के साथ डील कर रहे हैं... उन्होंने कहा, हमारे पास 50 मिलियन बैरल तेल है, और हमें इसे तुरंत प्रोसेस करवाना है क्योंकि हमारे पास जगह नहीं है। क्या आप इसे लेंगे? मैंने कहा, हम इसे लेंगे। यह 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है।'

ट्रंप ने आगे वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ महान संबंधों की प्रशंसा की, जिसका गठन अमेरिका द्वारा एक सैन्य अभियान में पूर्व वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद किया गया था।

उन्होंने कहा, 'हमारे उन लोगों के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं जो वर्तमान में अंतरिम राष्ट्रपति हैं और बाकी सभी के साथ। बहुत सारा दबाव कम हो गया है।'

मादुरो को पकड़े जाने के बाद, ट्रंप ने यह साफ कर दिया था कि वाशिंगटन बदलाव के दौरान वेनेजुएला को चलाएगा और कहा था कि उसे तेल और उनके देश की अन्य चीजों तक पूरी पहुंच की जरूरत है।

ट्रंप की टिप्पणियां न्यूयॉर्क स्थित समाचार आउटलेट सेमाफोर की हालिया रिपोर्ट की भी पुष्टि करती हैं कि अमेरिका ने 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के वेनेजुएला के तेल की पहली बिक्री की है। सेमाफोर की रिपोर्ट के अनुसार, एक एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार के आदेश के मुताबिक, तेल बिक्री से होने वाला रेवेन्यू अभी अमेरिकी सरकार के कंट्रोल वाले बैंक अकाउंट्स में रखा जा रहा है। एक दूसरे सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारी के अनुसार, मुख्य अकाउंट कतर में है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article