दुनिया

ट्रंप रच रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के खिलाफ साजिश? फैला रहे ये झूठ

राष्ट्रपति सप्ताहांत का ज्यादा समय गोल्फ खेलने में बिता रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ओबामाकेयर का मजाक उड़ाने के लिए भी किया। ट्रंप का गुस्सा ऐसे समय में आ रहा है जब सीनेट डेमोक्रेट्स उन अमेरिकियों के लिए टैक्स क्रेडिट बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं जो अफोर्डेबल केयर एक्ट पर निर्भर हैं।

obama

ओबामाकेयर को खत्म करने की अपनी कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (AP)

Donald Trump on Barack Obama: ओबामाकेयर (Obamacare) को खत्म करने की अपनी कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक झूठे दावे को बढ़ावा दिया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओबामाकेयर से जुड़ी 'रॉयल्टी' के रूप में 40 मिलियन डॉलर कमाए हैं। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर 'WOW!' शीर्षक के साथ यह झूठा दावा साझा किया।

इस काल्पनिक दावे के अनुसार, ओबामा को अफोर्डेबल केयर एक्ट के लिए अपने नाम का इस्तेमाल करने के लिए रॉयल्टी मिल रही है। बता दें कि इसपर ओबामा ने 2010 में हस्ताक्षर करके कानून बनाया थ। हालांकि, इस दावे को प्रचारित होने के बाद से बार-बार खारिज किया गया है। 2017 में, इस झूठे दावे को अमेरिकाज लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस नामक एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट पर छापा गया था, जो फर्जी और भड़काऊ खबरें प्रकाशित करने के लिए पहचानी जाती है।

ट्रंप ओबामा के खिलाफ फर्जी खबरें फैला रहे

रविवार को ट्रंप द्वारा साझा किए गए इस दावे के नए वर्जन ने फरवरी में उनके कई समर्थकों का दिमाग परिवर्तित कर डाला, जब इसे America’s Last Line of Defence द्वारा फेसबुक पर और Dunning-Kruger-Times पर पोस्ट किया गया था।

कितने रुपये जुटा लिए? ट्रंप का बड़ा दावा

रविवार के पोस्ट में, ट्रंप ने ओबामा की एक तस्वीर और यह संदेश फिर से साझा किया: 'ब्रेकिंग: DOGE ने बराक ओबामा को 'ओबामाकेयर से जुड़ी रॉयल्टी' के लिए 2.5 मिलियन डॉलर का वार्षिक भुगतान रोक दिया है। वह 2010 से इसे इकट्ठा कर रहे हैं, कुल मिलाकर करदाताओं के पैसे से 40 मिलियन डॉलर।'

हालांकि राष्ट्रपति सप्ताहांत का ज्यादा समय गोल्फ खेलने में बिता रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ओबामाकेयर का मजाक उड़ाने के लिए भी किया। बता दें कि ट्रंप का गुस्सा ऐसे समय में आ रहा है जब सीनेट डेमोक्रेट्स उन अमेरिकियों के लिए टैक्स क्रेडिट बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं जो अफोर्डेबल केयर एक्ट पर निर्भर हैं।

ट्रंप का अमेरिकियों के लिए प्लान

इससे पहले, ट्रंप ने एक और पोस्ट शेयर किया था जिसमें सीनेट रिपब्लिकन को ओबामाकेयर को खत्म करने का सुझाव दिया गया था। इसके बजाय, उन्होंने संघीय स्वास्थ्य सेवा खर्च को सीधे अमेरिकियों तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा। अमेरिकी नेता ने एक बयान में कहा, 'मैं सीनेट रिपब्लिकन को सलाह देता हूं कि ओबामाकेयर द्वारा प्रदान की जा रही खराब स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने के लिए, जो करोड़ों डॉलर वर्तमान में पैसा चूसने वाली बीमा कंपनियों को भेजे जा रहे हैं, उन्हें सीधे लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि वे अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवा खरीद सकें और उनके पास पैसा बच सके।'

ट्रंप और रिपब्लिकन लंबे समय से इस कार्यक्रम की आलोचना करते रहे हैं, खासकर अमेरिकी सरकार के बंद होने के बीच। रिपब्लिकन पार्टी का तर्क है कि यह कार्यक्रम लागत बढ़ाता है और करदाताओं के खर्च पर बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाता है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का ज्यादातर समय इस कानून को रद्द करने की कोशिश में बिताया है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि क्या राष्ट्रपति द्वारा साझा की गई रिपोर्ट गलत है।

लेटेस्ट न्यूज

 Nitin Arora
Nitin Arora Author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily World Newsletter!
संबंधित खबरें

Princess Sarvath: कैसे कोलकाता की महिला को मिली जॉर्डन के महल में जगह? PAK में की शादी...भारत को कैसे पहुंचाया फायदा, जानें

Princess Sarvath: कैसे कोलकाता की महिला को मिली जॉर्डन के महल में जगह? PAK में की शादी...भारत को कैसे पहुंचाया फायदा, जानें

मदुरो पर ट्रंप ने बढ़ाया और दबाव, वेनेजुएला में ‘प्रतिबंधित तेल टैंकरों' की नाकेबंदी का दिया आदेश, बोले-बढ़ाते रहेंगे सैन्य घेराबंदी

मदुरो पर ट्रंप ने बढ़ाया और दबाव, वेनेजुएला में ‘प्रतिबंधित तेल टैंकरों' की नाकेबंदी का दिया आदेश, बोले-बढ़ाते रहेंगे सैन्य घेराबंदी

ट्रंप ने पांच और देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, फलस्तीनियों की एंट्री पर भी रोक; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला?

ट्रंप ने पांच और देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, फलस्तीनियों की एंट्री पर भी रोक; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला?

द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने वाले 3 क्षेत्रों का PM ने किया जिक्र, रणनीतिक भागीदारी तक पहुंचे भारत-इथियोपिया के रिश्ते

द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने वाले 3 क्षेत्रों का PM ने किया जिक्र, रणनीतिक भागीदारी तक पहुंचे भारत-इथियोपिया के रिश्ते

फिर दुनिया में गूंजी PM मोदी के नाम की धमक, अब इस देश ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा; पीएम बोले- मेरे लिए गौरव की बात

फिर दुनिया में गूंजी PM मोदी के नाम की धमक, अब इस देश ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा; पीएम बोले- मेरे लिए गौरव की बात