दुनिया

युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान! ईरान ने A-10 फाइटर जेट गिराने का किया दावा; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बनाया निशाना

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया, हालांकि इसकी पुष्टि अमेरिका ने नहीं की है। इसी बीच एक F-15E Strike Eagle ईरान में क्रैश हुआ, जिसमें एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया जबकि दूसरा लापता है। लापता पायलट को पकड़ने या जानकारी देने पर ईरान ने करीब 60,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

Image

ईरान ने A-10 फाइटर जेट गिराना का किया दावा। AI IMAGE

US Iran War: अमेरिका-ईरान जंग भीषण मोड़ लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के A-10 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास हुई है। बता दें कि होर्मुज पर ईरान ने 'नाकाबंदी' कर रखी है। यह विमान इस रणनीतिक जलमार्ग के दक्षिणी हिस्से में निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि इस दावे की अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही पेंटागन और न ही व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया दी है।

ईरान ने एफ-15 ई को बनाया निशानाअमेरिकी वायुसेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान ईरान के अंदर क्रैश हो गया। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान के एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है और उसका इलाज चल रहा है. हालांकि दूसरे सदस्य की तलाश अभी जारी है।

पायलट पर ईरान ने रखा इनाम

कुछ स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पायलट बच गया है जबकि कुछ ने कहा कि इजेक्ट के समय हुआ इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि पायलट का बचना मुश्किल है। ईरान के एक अन्य टेलिविजन चैनल ने कहा कि 'पायलट को पकड़कर ले आने वाले व्यक्ति कीमती पुरस्कार दिया जाएगा।'

ईरान के सरकारी टेलिविजन ने कहा है कि अधिकारी लापता पायलट को पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को 10 अरब तोमन (करीन 60,000 यूएस डॉलर) का इनाम देने की पेशकश कर रहे हैं।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article