US Iran War: अमेरिका-ईरान ने दुनिया को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। युद्ध की वजह से जहां एक तरफ तेल-गैस की आपूर्ति को लेकर वैश्विक संकट खड़ा हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर जंग में जबरदस्त जान-माल का नुकसान भी हुआ है।
अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के अनुसार,इस युद्ध में अब तक कुल 365 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इनमें 247 United States Army, 63 United States Navy, 19 United States Marine Corps और 36 United States Air Force के जवान शामिल हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ज्यादातर घायल सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
युद्ध में कितने लोगों की हुई मौत?
इस युद्ध में मृतकों की संख्या फिलहाल 13 बनी हुई है। इनमें से 7 सैनिकों की मौत दुश्मन की कार्रवाई (hostile) में हुई, जिसमें Kuwait में ईरानी हमले में मारे गए 6 जवान और Saudi Arabia में घायल होने के बाद एक सैनिक की मौत शामिल है।
वहीं, बाकी 6 सैनिकों की जान एक अमेरिकी ईंधन भरने वाले विमान के क्रैश में गई, जिन्हें non-hostile श्रेणी में रखा गया है। यह आंकड़े मौजूदा संघर्ष की गंभीरता और बढ़ते सैन्य नुकसान को दर्शाते हैं। करीब 1 महीने से जारी इस भीषण जंग पर लगने लगने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं, ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट को निशाना बनाकर युद्ध की आग को नई हवा दे दी है।
ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को बनाया निशाना
बता दें कि शनिवार को ईरान ने दावा किया कि सेंट्रल ईरान में उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका के एक F-35 E फाइटर प्लेन को मार गिराया। इस फाइटर प्लेन में दो लोग सवार थे। रिपोर्टों में कहा गया है कि इनमें से एक पायलट को अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया है जबकि दूसरे के लिए वह तलाश अभियान चला रहा है।अमेरिका का कहना है कि यह एफ-35 ई नहीं बल्कि F-15 E लड़ाकू प्लेन था। हिट होने के बाद इसने क्रैश लैंडिंग की। हालांकि, लापता पायलट को लेकर कई तरह की अपुष्ट रिपोर्टें आ रही हैं।
