US में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, स्कूल का दावा- 'चारे' की तरह किया इस्तेमाल
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Jan 23, 2026, 09:54 AM IST
रिपोर्टों के मुताबिक हाल के सप्ताह में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा बच्चे को हिरासत में लेने की यह चौथी घटना है। स्कूल की सुपरीटेंडेंट जेना स्टेनविक ने बताया कि संघीय अप्रवासन एजेंट्स ने पांच साल के लियम कोनेजो रामोस को कार से हिरासत में लिया, जब वह मंगलवार दोपहर अपने पिता के साथ अपने घर जा रहा था।
मिनेसोटा में 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया। (AP/कमला हैरिस ट्विटर)
US News: यूएस के मिनेसोटा में इमिग्रेशन एजेंटों ने पांच साल के एक बच्चे को हिरासत में लिया है। बच्चे को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अपने प्रिस्कूल से वापस घर लौट रहा था। बच्चे को उसके पिता के साथ टेक्सास के एक डिटेंसन सेंटर में रखा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक हाल के सप्ताह में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा बच्चे को हिरासत में लेने की यह चौथी घटना है। स्कूल की सुपरीटेंडेंट जेना स्टेनविक ने बताया कि संघीय अप्रवासन एजेंट्स ने पांच साल के लियम कोनेजो रामोस को कार से हिरासत में लिया, जब वह मंगलवार दोपहर अपने पिता के साथ अपने घर जा रहा था।
अमेरिका में शरणार्थी है पीड़ित परिवार
स्टेनविक ने बताया कि पीड़ित परिवार अमेरिका में शरणार्थी है और इस देश में शरण लेने के लिए उनका अदालत में केस चल रहा है। फिलहाल उन्हें देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। स्टेनविक ने आरोप लगाया कि एजेंट्स ने बच्चे को चारे की तरह इस्तेमाल किया, ताकि घर में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लिया जा सके। एजेंट्स बच्चे को कार में लेकर उसके घर गए और यह पता करने के लिए घर में कोई है कि नहीं, उससे अपने घर का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा।
बच्चे को अपने परिवार के साथ होना चाहिए-हैरिस
बच्चे को हिरासत में लिए जाने पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस ने प्रतिक्रिया दी है। X पर अपने पोस्ट में हैरिस ने कहा कि 'लिआम राओस सिर्फ एक बच्चा है। अपने परिवार के साथ वह अपने घर पर होना चाहिए। इमिग्रेशन एवं कस्टम एजेंसी (ICE) को चारे की तरह इस्तेमाल करते हुए बच्चे को टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में नहीं रखना चाहिए। मुझे इस घटना से गुस्सा आ रहा है, आपको भी आना चाहिए।'
पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं कर पाए-वकील
परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने कहा, 'लियाम और उनके पिता को टेक्सास के डिले में एक इमिग्रेशन लॉकअप में ले जाया गया है और उन्हें लगता है कि वे एक फैमिली होल्डिंग सेल में हैं।' वकील ने आगे कहा कि वे उनसे सीधा संपर्क नहीं कर पाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उन्हें किसी कानूनी तरीके से या नैतिक दबाव से आज़द करा सकते हैं।'