दुनिया

VIDEO: कैरिबियन सागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई; एक और ऑयल टैंकर को किया जब्त

Oil Tanker: अमेरिका ने कैरिबियन सागर में एक और तेल टैंकर को रोका और फिर उसे जब्त कर लिया है। अमेरिकी साउदर्न कमांड के अनुसार, इस कार्रवाई को अमेरिकी मरीन और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया, जो कैरिबियन सागर में पिछले कई महीनों से चल रही अमेरिकी सैन्य तैनाती का हिस्सा है।

Image

अमेरिका ने एक और ऑयल टैंकर को किया जब्त (फोटो साभार: @Southcom)

Photo : Twitter

Oil Tanker: अमेरिका ने कैरिबियन सागर में एक और तेल टैंकर को रोका और फिर उसे जब्त कर लिया है। अमेरिकी सेना के इस ऑपरेशन से वेनेजुएला के खनन तेल पर नियंत्रण के लिए ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई और तेज हो गई। अमेरिका सेना ने टैंकर को पहले रोका और फिर जब्त किया।

अमेरिकी साउदर्न कमांड के अनुसार, इस कार्रवाई को अमेरिकी मरीन और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया, जो कैरिबियन सागर में पिछले कई महीनों से चल रही अमेरिकी सैन्य तैनाती का हिस्सा है। अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा, ''अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। साथ ही 'ओलिना' नामक जहाज को जब्त किए जाने की बात कही।

नौसेना के अधिकारी तत्काल यह जानकारी नहीं दे पाए कि क्या अभियान में कोस्ट गार्ड भी शामिल थी या नहीं? जिसने जहाज को जब्त किया, क्योंकि पहले की कार्रवाइयों में वह शामिल रही है।

अब तक कितने टैंकरों को किया जब्त

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद से अब तक अमेरिका ने पांच टैंकरों को जब्त किया है जिसमें हालिया 'ओलिना' टैंकर भी शामिल है।

यह अभियान ज्वाइंट टास्क फोर्स साउदर्न स्पीयर द्वारा चलाया गया, जो अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के सहयोग से काम कर रहा था। जवानों ने USS जेराल्ड आर. फोर्ड से रवाना होकर मोटर टैंकर ओलिना को रोका और उस पर नियंत्रण स्थापित किया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से बताया कि ओलीना पिछले हफ्ते तेल लोड करके रवाना हुआ था, जब अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अपदस्थ कर दिया था। वहीं, ब्रिटिश समुद्री जोखिम प्रबंधन कंपनी वैनगार्ड ने बताया कि जहाज का AIS (स्थान) ट्रैकर आखिरी बार 52 दिन पहले वेनेज़ुएला के EEZ में, कुराकाओ के उत्तर-पूर्व में सक्रिय था। यह ज़ब्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित वेनेज़ुएला तेल शिपमेंट से जुड़े टैंकरों का लंबे समय तक पीछा करने के बाद हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!