दुनिया

'रूस में गैस की हो रही भारी कमी', जेलेंस्की बोले- कीव की नई मिसाइलों ने दर्जनों रूसी सैन्य डिपो को बनाया निशाना

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन द्वारा नव विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोनों द्वारा रूसी तेल सुविधा पर किए गए हमलों से रूस में गैस की भारी कमी हो रही है। यूक्रेनी खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि रूस ने बेलारूस से गैस का आयात छह गुना बढ़ा दिया है और आयात शुल्क हटा दिए हैं। साथ ही चीन से भी ईंधन आयात कर रहा है।

Image

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन द्वारा नव विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोनों द्वारा रूसी तेल सुविधा पर किए गए हमलों से रूस में गैस की भारी कमी हो रही है। जेलेंस्की ने इसके साथ ही कहा कि युद्ध के मैदान में हाल ही में यूक्रेन द्वारा किए गए जवाबी हमले ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने की रूस की योजना को पटरी से उतार दिया है।

जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन की नयी मिसाइलों ने दर्जनों रूसी सैन्य डिपो को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि रूटा मिसाइल ड्रोन ने हाल ही में 250 किलोमीटर से भी ज़्यादा दूर स्थित एक रूसी तेल सुविधा पर हमला किया। उन्होंने इसे नए हथियार की ‘बड़ी सफलता’ करार दिया। जेलेंस्की ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि रूस में ईंधन की कमी और बढ़ते आयात से पता चलता है कि यूक्रेन के हमलों का असर हो रहा हैं।

'चीन से ईंधन आयात कर रहा रूस'

उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि (रूस) अब गैसोलीन आयात कर रहा है। ये एक संकेत है। यूक्रेनी खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि रूस ने बेलारूस से गैस का आयात छह गुना बढ़ा दिया है और आयात शुल्क हटा दिए हैं। साथ ही चीन से भी ईंधन आयात कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, "हमारे आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने (रूस) हमारे द्वारा किए गए हमलों के बाद अपनी गैसोलीन आपूर्ति का 20 प्रतिशत तक खो दिया है।" रूसी अधिकारियों ने संभावित गैस की कमी के विषय में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article