दुनिया

यूक्रेन इंटेलिजेंस का दावाः रूस अक्टूबर की शुरुआत से बना रहा था हमले की योजना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:04 PM IST

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग ने कहा है कि रूसी सशस्त्र बलों को क्रेमलिन से 2-3 अक्टूबर को उन बुनियादी ढांचे पर हमला करने का निर्देश मिला था जहां लोग रह रहे हों। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग का बयान रूसी हमले के बाद आया है।

Image

यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले करने के लिए क्रेमलिन से निर्देश मिले थे। (तस्वीर सौजन्य-AP)

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना अक्टूबर की शुरुआत से यूक्रेन की राजधानी कीव सहित बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमले की योजना बना रही थी। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग ने कहा है कि रूसी सशस्त्र बलों को क्रेमलिन से 2-3 अक्टूबर को उन बुनियादी ढांचे पर हमला करने का निर्देश मिला था जहां लोग रह रहे हों। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग का बयान रूसी हमले के बाद आया है। 10 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई क्षेत्रों में मिसाइलों से हमला कर तबाही मचाई थी। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया विभाग ने एक बयान में कहा, यूक्रेन की सैन्य खुफिया जानकारी के अनुसार, रूसी कब्जे वाले बलों को 2 और 3 अक्टूबर को यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले करने के लिए क्रेमलिन से निर्देश मिले थे।

खुफिया जानकारी के अनुसार, सामरिक और लंबी दूरी वाले रूसी सैन्य इकाइयों के विमानों को बड़े पैमाने पर मिसाइल हमलों की तैयारी के आदेश दिए गए थे। रूस ने महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे और घनी आबादी वाले यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाने के लिए कहा गया था। दावा किया गया कि 8 अक्टूबर को एंगेल्स हवाई क्षेत्र से ओलेन्या हवाई क्षेत्र में 7 Tu-160 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर लाए गए थे। यूक्रेन के अनुसार, ये मिसाइलें Kh-101 क्रूज मिसाइलों से लैस थीं और सेवस्तोपोल में 40 कैलिबर मिसाइलों से लैस 6 क्रूज मिसाइल वाहक का इस्तेमाल किया गया था।

यूक्रेन के शहरों में मिसाइल हमले

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल हमले किए। रिपोर्ट्स के अनुसार 10 अक्टूबर को हुए हमलों में 19 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए। रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च पुल के नष्ट होने के एक दिन बाद हमले हुआ था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों मिसाइलें और ईरानी निर्मित ड्रोन लॉन्च किए। उन्होंने दावा किया कि मिसाइल हमलों के लिए रूस के लक्ष्य यूक्रेन के 10 शहरों में नागरिक क्षेत्र और ऊर्जा सुविधाएं थीं। यूक्रेन सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अनुसार, यूक्रेन में 75 मिसाइलें दागी गईं जिसमें यूक्रेन की सेना ने 41 मिसाइलों को निष्प्रभावी कर दिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपीय संघ के नेताओं सहित विश्व नेताओं ने रूसी हमलों की निंदा की।

(संदीप पवार की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article