दुनिया

7 नवजातों की हत्यारिन निकली नर्स, बच्चों को बेरहमी से मारती फिर माता-पिता को भेजती शोक संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:44 PM IST

नवजात वार्ड में बच्चों की हत्या की आरोपी नर्स ने एक बच्चे को पांच बार मारने की कोशिश की थी। पांचवीं बार उस बच्चे ने दम तोड़ दिया था। बच्चे को मारने के बाद नर्स ने उसके माता-पिता को सहानुभूति कार्ड भी भेजा था। इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है।

Image

सात नवजातों को मारने वाली नर्स (फोटो- Facebook & Pixabay)

एक नर्स, जिसके ऊपर जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी रहती है, अगर वही जान लेने लगे तो सोचिए क्या होगा? ब्रिटेन की एक नर्स ने कुछ ऐसे ही वारदात अंजाम दिया है। नर्स लूसी लेटबी (Lucy Letby) पर आरोप है कि उसने सात नवजात बच्चों की जान ले ली है। मारने के बाद वो माता-पिता को खोजती थी और जब एड्रेस मिल जाता था तब वो उनके घर पर शोक संदेश भी भेजती थी।

कैसे मारती थी

यह नर्स बच्चों को बहुत ही बेरहमी से मारती थी। ज्यादातक बार यह खाली इंजेक्शन नवजातों को लगा देती थी, जिससे उनकी मौत हो जाती थी। कई बार जब पहली बार में सफल नहीं होती तो वो दूसरी बार बच्चे को मारने की कोशिश करती। एक बच्ची को तो उसने पांच बार मारने की कोशिश की थी। पांचों बार उसने खाली इंजेक्शन के जरिए बच्ची के शरीर में हवा भरा था, जिसमें से चार बार वो असफल रही, पांचवीं बार में बच्ची की मौत हो गई।

कैस पकड़ाई

दरअसल जब अस्पताल में नवजातों की लगातार मौत होने लगी और मौत का पैटर्न लगभग एक समान दिखा तो डॉक्टरों को शक हुआ। उन्होंने जांच की तो पता चला कि जब भी बच्चों की मौत हुई है लूसी ही ड्यूटी पर तैनात थी। नॉर्मल दिखने वाले बच्चे उसी की ड्यूटी के समय बीमार पड़ते थे और फिर मर जाते थे। इसके बाद लूसी की करतूत सामने आई।

कितनों को मारी

लूसी लेटबी पर जून 2015 से जून 2016 के बीच उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ़ चेस्टर अस्पताल में एक लड़की और छह अन्य बच्चों की हत्या करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने उसी अवधि में उसी नवजात इकाई में 10 अन्य शिशुओं की हत्या करने का प्रयास किया था। इनमे से कुछ की जान उसके सहयोगियों की सतर्कता से बचा लिया गया था।

तीन बार गिरफ्तारी

पुलिस ने मई 2017 में अस्पताल में कई बच्चों की मौत की जांच शुरू की। नवंबर 2020 में आरोपित होने से पहले लेटबी को मौतों के सिलसिले में तीन बार गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से मामला अब कोर्ट में है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article