दुनिया

UAE: दुबई में फिर बारिश और भंयकर तूफान की संभावना, कई उड़ानें रद्द होने के साथ हुई रिशेड्यूल

UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश में कई उड़ानें रद्द होने के साथ रिशेड्यूल की गई है।

Image

दुबई में फिर बारिश और भंयकर तूफान

Photo : Twitter

UAE: दुबई पर एक बार फिर भारी बारिश और भंयकर तूफान आने की संभावना बनी हुई है। शहर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार की ओर से शहवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। UAE में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी भी किया गया। इसके साथ ही दर्जनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

कई स्कूलों को शुक्रवार तक ऑनलाइन क्लासेस देने के निर्देश

सरकार की ओर से लोगों के लिए समुद्र तटों से दूर रहने और नावों के इस्तेमाल से बचने का सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया गया है। सरकार ने घाटी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दुबई और उसके आस-पास के शहरों में आगामी कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना है। यहां पर दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

दुबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यहां पर कई कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया गया है। वहीं कई स्कूलों को शुक्रवार तक ऑनलाइन क्लासेस देने के निर्देश भी मिले हैं। दुबई में बंदरगाह, सीमा शुल्क और मुक्त क्षेत्र निगम की ओर से अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article