दुनिया

इटली में भीषण सड़क हादसा, दो भारतीयों ने गंवाई जान; दूतावास के संपर्क में पीड़ित परिवार

Italy Road Accident: इटली के ग्रोसेटो में शुक्रवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ग्रोसेटो में ऑरेलिया राजमार्ग पर उस समय हुई जब एशियाई पर्यटकों को ले जा रही एक वैन और एक मिनी बस के बीच टक्कर हो गई।

Image

इटली में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Italy Road Accident: इटली के ग्रोसेटो में शुक्रवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।इतालवी समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना ग्रोसेटो में ऑरेलिया राजमार्ग पर उस समय हुई जब एशियाई पर्यटकों को ले जा रही एक वैन और एक मिनी बस के बीच टक्कर हो गई।

हादसे में बच्चों सहित 5 घायल

खबर में बताया गया है कि इस घटना में बच्चों सहित पांच लोग घायल भी हुए हैं। अग्निशमन दल और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। इटली स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह पीड़ितों के परिवारों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने कहा, “हम परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

दूतावास ने जताया दुख

दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर ग्रोसेटो के निकट हुई दुर्घटना में नागपुर (महाराष्ट्र) के दो भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की और परिवार के घायल सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article