दुनिया

US Shooting: जॉर्जिया में गोलीबारी, 'स्वीट 16' पार्टी में हुई वारदात, दो की मौत-6 घायल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 10:07 AM IST

एक शख्स ने अपनी बेटी के लिए स्वीट 16 पार्टी का आयोजन किया था और इसी दौरान यह वारदात हुई। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

Image

जॉर्जिया में एक हाउस पार्टी में गोलीबारी

Photo : ANI

अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार डगलस काउंटी, जॉर्जिया में एक हाउस पार्टी में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी हाउस पार्टी में झगड़े के कारण हुई।

शेरिफ कार्यालय ने लोगों से मांगी जानकारी

गोलीबारी के तुरंत बाद डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय ने लोगों से हमलावर के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा क्योंकि घटना के बारे में जानकारी बहुत सीमित है। सीएनएन ने स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि शनिवार (स्थानीय समय) पर ये घटना हुई।

अटलांटा में यूएस के स्थानीय टेलीविजन स्टेशन सीएनन और इससे जुड़े WXIA के अनुसार, फायरिंग के बाद घायल लोगों को पास के यार्ड में देखा गया। घर के मालिक ने WXIA को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक स्वीट 16 पार्टी का आयोजन किया था और रात 10 बजे पार्टी खत्म करने का फैसला किया। वहीं मौजूद कुछ लोग मारिजुआना ले रहे थे।

यह अभी भी साफ नहीं है कि गोलीबारी के समय वयस्क लोग मौजूद थे या नहीं। मालिक ने बताया कि वारदात घर के बाहर एक पुल-डी-सैक में हुई। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि घटना की तेजी से जांच की जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article