Israel-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध हर बीते दिनों के साथ और भी खतरनाक होता जा रहा है। इस भीषण सैन्य संघर्ष ने मिडिल ईस्ट के कई शहरों में जबरदस्त तबाही मचाई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा एलान किया है।
आज ईरान पर बहुत कड़ा हमला होगा: ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर चेतावनी दी है कि आज ईरान पर बहुत कड़ा हमला होगा।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान के खराब व्यवहार के कारण अब ऐसे इलाकों और समूहों को भी निशाना बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिन्हें पहले टारगेट करने की योजना नहीं थी। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रंप ने क्या-क्या दावे किए?
वहीं, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायल के लगातार हमलों के कारण ईरान को मध्य-पूर्व के देशों, खासकर पड़ोसी देशों से माफी मांगनी पड़ी है और उसने वादा किया है कि वह अब उन पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि ईरान अब “मिडिल ईस्ट में किसी देश पर अत्याचार नहीं कर सकता। ईरान अब हार चुका है।
ट्रंप ने दावा किया की ईरान का पड़ोसी मुल्कों पर हमला न करने के एलान के बाद मध्य-पूर्व के कई देशों ने उन्हें धन्यवाद कहा है और उन्होंने जवाब में यू आर वेलकम (You’re welcome) कहा। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
'ईरान का किसी अन्य देश पर आक्रमण का इरादा नहीं'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संदेश में घोषणा की है कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है। उन्होंने न केवल पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि ईरान का किसी अन्य देश पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है।
