Trump On Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि युद्धविराम के लिए अमेरिका द्वारा लिखित शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तैयार नहीं हैं।
ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर जल्द ही विराम लग जाएगा, लेकिन अफसोस अब तक ऐसा नहीं हो सका है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की, युद्धविराम को लेकर चल रही वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हैं।
जेलेंस्की पर फूटा ट्रंप का गुस्सा
ट्रंप ने कहा, "मैं थोड़ा निराश हूँ कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अभी तक प्रस्ताव नहीं पढ़ा है, यह कुछ घंटे पहले की बात है। उनके लोगों को यह पसंद है, लेकिन उन्होंने इसे पढ़ा नहीं है," ट्रंप ने कैनेडी सेंटर ऑनर्स में भाग लेने से पहले पत्रकारों से बातचीत में दावा किया। राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि रूस को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि ज़ेलेंस्की को इससे कोई आपत्ति है। उनके लोगों को यह पसंद है। लेकिन वह तैयार नहीं हैं।"
पुतिन ने भी ट्रंप की योजना की आलोचना की
हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्हाइट हाउस की योजना के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी सहमति नहीं जताई है। दरअसल, पुतिन ने पिछले हफ्ते कहा था कि ट्रंप के प्रस्ताव के कुछ पहलू अव्यावहारिक हैं।
