दुनिया

'मेरी मंजूरी के बिना कोई समझौता संभव नहीं', जेलेंस्की के 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर बिफरे ट्रंप; सुनाई खरी-खरी!

Russia Ukraine Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त कराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस बीच, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को लेकर स्पष्ट किया कि उनकी मंजूरी के बिना को भी समझौता संभव नहीं है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त कराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस बीच, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को लेकर स्पष्ट किया कि उनकी मंजूरी के बिना को भी समझौता संभव नहीं है।

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच होगी मुलाकात?

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच फ्लोरिडा में मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने एक इंटरव्यू में अपना रुख साफ करते हुए कहा, ''जब तक मैं इसे मंज़ूरी नहीं देता, उसके पास कुछ भी नहीं है। देखते हैं वह क्या लेकर आता है।''

90 फीसदी तैयार हो चुका शांति प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह रूस के साथ लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार किए गए 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को पेश करेंगे। जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया यह शांति प्रस्ताव करीब 90 प्रतिशत तक तैयार हो चुका है।

20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव में एक विसैन्यीकृत क्षेत्र (डिमिलिट्राइज्ड ज़ोन) बनाने और अमेरिका से सुरक्षा गारंटी पर चर्चा जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस बीच, ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर होने वाली आगामी बैठकों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि जेलेंस्की के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। मुझे लगता है कि पुतिन के साथ भी सब ठीक रहेगा।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जल्द बातचीत करना चाहते हैं।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले जेलेंस्की ने ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर से मुलाकात की थी। जेलेंस्की ने इस बातचीत को 'अच्छी चर्चा' करार दिया था।

नेतन्याहू भी ट्रंप से करेंगे मुलाकात

इस दौरान, ट्रंप ने इस बात की भी पुष्टि की कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी इसी दौरान उनसे मिलने आएंगे। ट्रंप ने कहा, ''जेलेंस्की और 'बीबी' आ रहे हैं। सभी आ रहे हैं। वे हमारे देश का फिर से सम्मान करते हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!