Hormuz Crisis Deepen: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। वह एक कॉलेज फुटबॉल मैच देखने के लिए रवाना हो रहे थे।
ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान के इस सप्ताह दिए गए उस प्रस्ताव के बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।
ईरान का क्या था प्रस्ताव
ईरान ने हाल ही में प्रस्ताव दिया था कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए युद्धविराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने तथा अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत बहाल करने को तैयार है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर न्यूयॉर्क में हुई एक निजी बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह प्रस्ताव रखा। बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में बड़ा रेस्क्यू मिशन फेल, नासा के टेलीस्कोप को बचाने निकले स्पेसक्राफ्ट ने वायुमंडल में ली आखिरी सांस
ट्रंप को हो सकता था फायदा
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्विंसी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष त्रिता पारसी ने कहा था कि अराघची ने सुझाव दिया कि जल्द समझौता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले मददगार साबित हो सकता है।
