दुनिया

'भारत-PAK सहित दुनिया भर में कई परमाणु युद्ध भड़कने से रोका', फिर बोले ट्रंप, 'New START' की जगह चाहते हैं नई संधि

ट्रंप ने कहा कि दुनिया को एक नई एवं आधुनिक संधि की जरूरत है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि 'उन्होंने पाकिस्तान एवं भारत, ईरान एवं इजरायल, रूस-यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रोका। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने इन दावों के समर्थन में कोई ब्योरे नहीं दिए।'

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान के बीच और दुनिया के अन्य हिस्सों में 'परमाणु संघर्ष' रोका। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'New START' परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की आलोचना करते हुए कहा कि इसकी जगह नई संधि की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि दुनिया को एक नई एवं आधुनिक संधि की जरूरत है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि 'उन्होंने पाकिस्तान एवं भारत, ईरान एवं इजरायल, रूस-यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रोका। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने इन दावों के समर्थन में कोई ब्योरे नहीं दिए।'

ट्रंप ने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। अपने पहले कार्यकाल में मैंने इसकी सेना का पूरी तरह पुनर्निर्माण किया, जिसमें नए और कई आधुनिकीकृत परमाणु हथियार शामिल हैं। मैंने स्पेस फोर्स भी बनाई और अब हम अपनी सेना को ऐसे स्तर तक फिर से मजबूत कर रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। हम युद्धपोत भी जोड़ रहे हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्रों में घूमने वाले आयोवा, मिसूरी, अलबामा और अन्य जहाजों से 100 गुना अधिक शक्तिशाली हैं।'

परमाणु युद्ध भड़कने से रोका-ट्रंप

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पाकिस्तान और भारत, ईरान और इजरायल, तथा रूस और यूक्रेन के बीच दुनिया भर में परमाणु युद्ध भड़कने से रोका है। ‘न्यू स्टार्ट’ (संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खराब तरीके से किया गया एक समझौता, जिसे अन्य बातों के अलावा खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है) को आगे बढ़ाने के बजाय, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों से एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम कराना चाहिए, जो लंबे समय तक चल सके। इस विषय पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!'

'दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है US'

ट्रंप ने दावा किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश' है और कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में अमेरिकी सेना का पुनर्निर्माण किया, जिसमें नए और आधुनिकीकृत परमाणु हथियार शामिल हैं। उन्होंने अमेरिकी स्पेस फोर्स के गठन का भी उल्लेख किया और कहा कि अमेरिकी सेना का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिसमें ऐसे युद्धपोत जोड़ने की योजना भी है, जिन्हें उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए जहाजों से '100 गुना अधिक शक्तिशाली' बताया।

'खराब तरीके से किया गया समझौता'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यू स्टार्ट संधि की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसे 'संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खराब तरीके से किया गया समझौता' करार दिया और आरोप लगाया कि इसका 'खुलेआम उल्लंघन' किया जा रहा है। '‘न्यू स्टार्ट’ को आगे बढ़ाने के बजाय (जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खराब तरीके से किया गया समझौता है और जिसे अन्य बातों के अलावा खुलेआम तोड़ा जा रहा है), हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों से एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम कराना चाहिए, जो लंबे समय तक टिक सके।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article