बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: भारत में 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणबीर-यश की फिल्म, देखें आंकड़े

Ramayana Box Office Collection Day 22: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर रह गई है।

Image

रामायण की कमाई हुई इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी 'रामायण' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली रही है। मंगलवार को मेकर्स ने 'रामायण' की टिकट के प्राइस 99 रुपये रखे थे, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था। 22वें कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद यह मूवी 1000 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। आइए देखते हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

1000 करोड़ी बनने वाली है 'रामायण'

सैकनिल्क ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के 22वें दिन के आंकड़े साझा कर दिए हैं। इस मूवी ने गुरुवार को 8.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बीते फिल्म को भारत में 14, 700 शोज पर दिखाया गया था। हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी 'रामायण' ने अच्छी कमाई की है। 22 दिनों में यह फिल्म भारत में 990.77 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। वहीं दूसरी ओर इंडिया ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म का 1,183.32 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार के आंकड़ों के साथ यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

नमित मल्होत्रा ने अपने बैनर तले रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का निर्माण किया है। यह फिल्म 2 पार्ट्स में बनाई गई। पहले पार्ट 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। वहीं दूसरे को मेकर्स ने 2028 में रिलीज करने का निर्णय लिया है। रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में टीवी एक्टर रवि दुबे भी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अंत में सनी देओल की बतौर हनुमान एंट्री भी होती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article