दुनिया

Ceasefire in Gaza: गाजा में युद्धविराम के लिए ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, Hamas से बंधकों को रिहा करने की मांग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

Image

ट्रंप और नेतन्याहू

Photo : AP

Ceasefire in Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास से गाजा में एक समझौता करने का आग्रह किया है। इस समझौते का मकसद 7 अक्टूबर 2023 को अपहरण किए गए शेष बंधकों को वापस लाना है।डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ' सोशल नेटवर्क पर लिखा, 'गाजा में समझौता करें। बंधकों को वापस लाएं।'

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं कि एक हफ्ते के अंदर इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। ट्रंप ने इस 'ट्रुथ' पोस्ट से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की आलोचना की थी। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि इससे गाजा और ईरान के साथ डील करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचेगा।

'नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है, वह भयावह है'

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है, वह भयावह है। ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री को 'युद्ध नायक' बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के न्यूक्लियर खतरे से छुटकारा दिलाने में अमेरिका के साथ शानदार काम किया है।ट्रंप ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय का यह मजाक ईरान और हमास, दोनों की वार्ता में बाधा डालेगा।

ट्रंप कुछ दिन पहले गाजा पट्टी में युद्धविराम का दावा कर चुके हैं

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए उन लोगों से बात की है, जो इस समझौते को सुरक्षित करने की कोशिश में शामिल हैं। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के नोवा फेस्टिवल में हमास ने अचानक हमला किया था, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए। इसके साथ ही 251 लोगों को बंधक बना लिया गया। हालांकि, हफ्तों की कोशिशों के बाद कई बंधकों को रिहा किया गया। वहीं, इजरायली सेना की कार्रवाई में भी कई बंधकों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता मिली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article