दुनिया

बेरूत में हुए हमले में फिर मारा गया हिजबुल्ला का एक और शीर्ष कमांडर, इजराइली सेना ने दी जानकारी

बेरूत हमले में हिजबुल्ला के कमांडर सुहैल हुसैनी की मौत हो गई है। इजराइली सेना ने इसका दावा किया है। बता दें, इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को भी मार गिराया है।

Image

इजराइली सेना के हमले में मारा गया हिजबुल्ला का और कमांडर सुहैल हुसैनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

इजराइली सेना ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद मंगलवार को कहा कि उसने बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। अभी हिजबुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने तथा हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों में उनके वितरण में शामिल था तथा वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था।

हिजबुल्ला के कई कमांडर ढेर

इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। उसने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण शुरू किया था। हिजबुल्ला ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नयी नियुक्तियां कर दी हैं। उसने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article