दुनिया में अपनी ऑटो चालक कार (auto driver car) वाली तकनीक के लिए मशहूर Tesla कंपनी की 'Y मॉडल' कार एकबार फिर सुर्खियों में है। China में ऐसी ही एक कार में अचानक कुछ 'तकनीकी खराबी' आ गई, जिसके बाद CCTV कैमरो में सड़क पर वो 'आउट ऑफ कंट्रोल' होकर पूरी रफ्तार में दौड़ती दिखी। बेकाबू कार ने काफी नुकसान पहुंचाया है।
चीन में टेस्ला की एक कार का तबाही मचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर टेस्ला मॉडल 'Y' कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और वो बेहद तेज रफ्तार से भागी जा रही है, इस घटना दो लोगों की जान चली गई।
घटना हाल ही में कुछ दिन पहले की बताई जा रही है, इस हादसे में एक बाइक सवार और एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। वीडियो में कार को हाई स्पीड से दौड़ते हुए और वाहनों को टक्कर मारते देखा जा सकता है, कुछ वाहनों से टकराने के कुछ देर बाद यह कार रुक गई, इस मामले की जांच की जा रही है।
