दुनिया

'...आतंक हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता', भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं इजरायली PM नेतन्याहू

Delhi Blast: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली के लाल किले में हुए घातक कार विस्फोट को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में इजरायल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। नेतन्याहू ने कहा कि आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता।

Image

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Delhi Blast: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली के लाल किले में हुए घातक कार विस्फोट को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में इजरायल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। नेतन्याहू ने कहा कि आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता।

नेतन्याहू ने जताया दुख

इजरायली प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के वीर नागरिकों के नाम, सारा और मैं, तथा समस्त इज़रायल, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इस दुःख की घड़ी में इज़रायल आपके साथ मजबूती से खड़ा है। भारत और इज़रायल प्राचीन सभ्यताएं हैं, जो शाश्वत सत्यों पर आधारित हैं।''

उन्होंने कहा कि आतंक हमारे शहरों पर वार कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता। हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार को मात देगा। नेतन्याहू का यह बयान दिल्ली की राजधानी में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट के बाद आया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article