दुनिया

Tariff War: ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी इंपोर्ट पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रूडो बोले- हम पीछे नहीं हटेंगे

Canada Tariff War on US: अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से व्यापार युद्ध छिड़ने का खतरा है, जिसके बारे में अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे वैश्विक विकास धीमा हो सकता है और मुद्रास्फीति फिर से बढ़ सकती है।

Image

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ट्रंप

Photo : AP

Canada Tariff War on US: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अनेक अमेरिकी आयातों पर 25% शुल्क लगाएगा। उन्होंने अमेरिकियों को चेतावनी दी कि ट्रंप के फैसले उनके लिए गंभीर परिणाम लेकर आएंगे। दुनिया की सबसे लंबी भूमि सीमा साझा करने वाले पुराने सहयोगी देशों के बीच संबंधों में आई गिरावट के बीच ट्रूडो ने कहा कि वे 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (107 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कनाडाई पीएम ने कहा कि 30 बिलियन कनाडाई डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ मंगलवार से लागू होंगे, [उसी दिन ट्रंप के टैरिफ भी प्रभावी होंगे], और 125 बिलियन कनाडाई डॉलर मूल्य के यूएस प्रॉडक्ट्स पर 21 दिनों में शुल्क लगाया जाएगा।ट्रूडो की यह घोषणा ट्रंप की तरफ से कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% और चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाने के आदेश के कुछ ही घंटों बाद आई है। हालांकि कनाडा के ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ ही लगेगा।

कनाडाई नेता ने कहा कि टैरिफ में अमेरिकी बीयर, वाइन और बॉर्बन के साथ-साथ फल और फलों के जूस भी शामिल होंगे। इसके अलावा ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा से संतरे का जूस भी शामिल होगा। कनाडा कपड़ों, खेल उपकरणों और घरेलू उपकरणों सहित वस्तुओं को टारगेट करेगा।ट्रूडो ने कहा कि आने वाले सप्ताह कनाडाई लोगों के लिए कठिन होंगे, लेकिन ट्रंप के कामों से अमेरिकियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

ट्रूडो ने कनाडाई लोगों को कनाडाई उत्पाद खरीदने और अमेरिका के बजाय अपने देश में छुट्टियां मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'हमने इसके लिए नहीं कहा था, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।' ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, 'कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा, जिससे संभवतः अमेरिकी ऑटो असेंबली प्लांट और अन्य मैन्युफैक्चिंग सेंटर बंद हो जाएंगे। वे महंगाई बढ़ा देंगे, जिसमें किराने की दुकान पर भोजन और पंप पर ईंधन शामिल है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article