दुनिया

तालिबान ने तैयार किया अपना पहला मानव रहित ड्रोन, 70 किलो वजन लेकर 700 किमी भर सकता है उड़ान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 11:53 PM IST

अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सरकार ने अपना पहला मानव रहित ड्रोन (Unmanned drone) तैयार कर लिया है। यह उसके लिए के बड़ी उपलब्धि है। यह ड्रोन 70 किलो वजन लेकर 700 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है। तालिबान अब टैक्नोलॉजी पर कम कर रहा है। उसने मानव रहित ड्रोन (Unmanned drone) तैयार किया है। जिसका वजन 70 किलोग्राम है। यह ड्रोन 700 किलोमीटर तक उड़ान भरन की क्षमता रखता है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक अज्ञात ड्रोन के मलबे आधारित है। उसी डिजाइन के हिसाब से तैयार किया गया है। इस परियोजना के लिए काबुल तालिबान पुलिस के पूर्व प्रवक्ता गुलाम नबी मोलिन ने फंड दिया और यूएवी (Unmanned aerial vehicle) उनके ट्विटर अकाउंट के नाम पर है। यह मानव रहित ड्रोन 70 किलोग्राम तक गोला-बारूद ले जा सकता है और इसकी रेंज 700 किमी है। इसकी पूंछ MQ-1 प्रीडेटर (जिनमें से नौ को अमेरिका ने अफगानिस्तान में खो दिया था) के समान है। हालांकि यह ड्रोन कई गुना छोटा है। इसे अभी तक आसमान में नहीं देखा गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article