दुनिया

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की ने संभाला कार्यभार, Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्की इस हिमालयी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। नेपाल की 73 वर्षीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सुशीला कार्की) ने शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Image

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Photo/ANI)

Nepal New PM: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्की इस हिमालयी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं। कार्की ने रविवार को सिंह दरबार में अपना कार्यभार संभाला, जो कई दिनों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव का प्रतीक है।

अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

नेपाल की 73 वर्षीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सुशीला कार्की) ने शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध से उपजे तनाव और फिर भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता से उपजी निराशा के कारण हुए बड़े स्तर Gen Z का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

केपी शर्मा ओली का इस्तीफा

बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से अंतरिम पद के लिए उनके नाम (सुशीला कार्की) का समर्थन किया और उनकी ईमानदारी और स्वतंत्रता का हवाला देते हुए अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति सुनिश्चित की।

कैसे चुनी गईं कार्की

कार्की का चयन नेपाल की राजनीति में आम सहमति के एक दुर्लभ क्षण का प्रतीक है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर जेनरेशन जेड नेताओं द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक मतदान के माध्यम से चुनी गईं वह न केवल युवा आंदोलन के बीच, बल्कि उथल-पुथल के दौर में स्थिरता और विश्वसनीयता चाहने वाली पारंपरिक राजनीतिक ताकतों के बीच भी सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य हस्ती बनकर उभरीं।

इस बीच, द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कार्की ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने की तैयारी के लिए Gen Z आंदोलन के करीबी सलाहकारों और प्रमुख हस्तियों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article