दुनिया

Sri Lanka Weather: श्रीलंका में बंद किए गए सरकारी दफ्तर और स्कूल; भूस्खलन और बाढ़ से 56 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घर भी तबाह

श्रीलंका को बीते सप्ताह से खराब मौसमी हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन हुई भारी बारिश के तो हालात और भी खराब कर दिए। जिसके बाद सरकार ने स्कूल और सरकारी दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर। फोटो-पीटीआई

श्रीलंका इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहा है। इसके चलते वहां हाल बेहाल हैं, आलम यह है कि आज यानी शुक्रवार को सरकार को देशभर के सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियों के कारण वहां अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं 600 से ज्यादा घर भी तबाह हो गए हैं।

श्रीलंका को बीते सप्ताह से खराब मौसमी हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन हुई भारी बारिश के तो हालात और भी खराब कर दिए। द्वीप राष्ट्र में हुई तेज बारिश के कारण घर, खेत और सड़कें पानी से लबालब हो गए। वहीं देश भर में कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिलीं। इन घटनाओं के कारण सबसे ज्यादा तबाही बादुल्ला और नुवारा एलिया के मध्य पर्वतीय चाय उत्पादक क्षेत्रों में देखी गई। इन दोनों इलाकों में बीते दिन 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं 21 लोग लापता हैं और 14 घायल हुए हैं।

सरकारी दफ्तर और स्कूल कॉलेज किए गए बंद

मौसम की स्थिति खराब को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है। यहां अधिकतर जलाशय और नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर चट्टानें, कीचड़ और पेड़ गिरने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में यात्री ट्रेनें भी रोक दी गईं हैं।

वायुसेना-नौसेना और पुलिस सब राहत कार्य में जुटे

बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। वायुसेना-नौसेना और पुलिस सब इसमें लगे हुए हैं। वायुसेना द्वारा बचाव कार्य के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में देखा गया कि वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बाढ़ से घिरे एक घर की छत पर फंसे तीन लोगों को बचा रहा है। वहीं, नौसेना और पुलिस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, श्रीलंका के मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article