दुनिया

Syria Blast: सीरिया में जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट, 8 की मौत, 21 घायल, गुनहगारों की तलाश

सीरिया के होम्स की एक मस्जिद में विस्फोट की खबर सामने आई। यह ब्लास्ट होम्स के अलावी अल्पसंख्यक समुदाय की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुआ।

Image

सीरिया के होम्स की एक मस्जिद में विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

सीरिया के होम्स शहर में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' द्वारा जारी की गई तस्वीरों में मस्जिद के कालीनों पर खून, दीवारों में छेद, टूटी खिड़कियां और आग से हुई क्षति दिखाई दे रही है। इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-धाहब में स्थित है।

समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। अधिकारी हमले के गुनहगारों की तलाश कर रहे हैं। मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया गया है।

देश के कई हिस्सों में तनाव बढ़ गया है

सीरिया में भले ही बड़े पैमाने पर लड़ाई कम हो गई हो लेकिन सांप्रदायिक, जातीय और राजनीतिक वजहों से हाल के सप्ताहों में देश के कई हिस्सों में तनाव बढ़ गया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक झड़पें

पिछले साल बशर असद के राष्ट्रपति पद से अपदस्थ होने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं जिसमें इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में विद्रोहियों ने हमले किए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article