दुनिया

VIDEO: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी; आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली जिम्मेदारी

Shooting in Kapil Sharma Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी भारत में एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादी बीकेआई सदस्य हरजीत सिंह लाडी ने ली है।

Image

कॉमेडियन कपिल शर्मा (फोटो साभार: @KapilSharmaK9)

Photo : Twitter

Shooting in Kapil Sharma Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स को रात के अंधेरे में कैफे की खिड़कियों पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।

वायरल हो रहा VIDEO

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे कार के भीतर से रिकॉर्ड किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) सदस्य और भारत में एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है जिसने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला दिया।

सनद रहे कि कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर हाल ही में कनाडा में एक कैफे खोला है जिसका नाम 'कैप्स कैफे' रखा गया है। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'कैप्स कैफे' का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कैफे की खूबसूरती देखी जा सकती है।

कितने राउंड चली गोलियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारी ने कपिल शर्मा के कैफे पर कम से कम 9 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सामने आए वीडियो के मुताबिक, बंदूकधारी ने गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे कैफे को निशाना बनाते हुए खिड़कियों पर गोलियां चलाई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article