दुनिया

जल्द ही इस देश में शादी से पहले सेक्स पर लग जाएगा प्रतिबंध

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 3, 2022, 11:58 PM IST

इस कानून को तीन साल पहले पारित किया जाना था, लेकिन तब देशव्यापी विरोध शुरू हो गया था, दसियों हजार लोग कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे, जिसके बाद तब इसे रोक लिया गया था, लेकिन अब सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बार भी विरोध के स्वर देखने को मिलने लगे हैं।

Image

शादी से पहले सेक्स पर बैन (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

इंडोनेशिया (Indonesia) में शादी से पहले सेक्स (Sex Before Marriage) पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसे लेकर तीन साल पहले इंडोनेशिया में हंगामा मच चुका है, फिर अब सरकार इस कानून को इस साल लाने की तैयारी कर रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इंडोनेशियाई संसद एक नया आपराधिक कोड पारित करने के लिए तैयार है, जिसमें विवाह से पहले यौन संबंध स्थापित करना दंडनीय अपराध होगा। इसके उल्लंघन पर एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इस कानून को आने वाले दिनों में संसद में पारित होने की उम्मीद है।

इस कानून को तीन साल पहले पारित किया जाना था, लेकिन तब देशव्यापी विरोध शुरू हो गया था। लोगों का कहना था कि यह उनका अधिकार है कि वो शादी से पहले सेक्स करना चाहते हैं या नहीं। सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है। जिसके बाद सरकार ने अपने कदम वापस खींच लिए थे। इंडोनेशिया के उप न्याय मंत्री, एडवर्ड उमर शरीफ हियरीज ने रॉयटर्स से कहा- "इंडोनेशिया के मूल्यों के अनुरूप इस कानून पर हमें गर्व है।"

इस कानून को लेकर नवंबर में ही मीटिंग हुई थी। जहां इसे पास करने को लेकर निर्णय लिया गया। इंडोनेशिया, दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम-बहुल देश है। यहां शादी से पहले सेक्स आम बात थी, लेकिन अब सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। इस बार विरोध के स्वर सुनाई तो पड़ रहे हैं, लेकिन उस तरह से नहीं, जिस तरह से यह तीन साल पहले था। यही कारण है कि सरकार इसे पास करने को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article