दुनिया

Pakistan के बाजार में बड़ा आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मियों सहित 7 लागों की मौत

पाकिस्तान दुनिया के लिए आतंकवाद का एपिसेंटर बना हुआ है। दुनियाभर में आतंकवादी पाकिस्तान से ही एक्सपोर्ट होते हैं। आज यानी मंगलवार 12 मई को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में लखी मरवत की मार्केट में जोरदार धमाका हुआ।

Image

पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका, 7 लोगों की मौत

पाकिस्तान दुनिया के लिए आतंकवाद का एपिसेंटर बना हुआ है। दुनियाभर में आतंकवादी पाकिस्तान से ही एक्सपोर्ट होते हैं। आज यानी मंगलवार 12 मई को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (North Western Pakistan) में लखी मरवत की मार्केट में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच आम नागरिकों की जान भी इस धमाके में चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

लखी मरवत जिले में पुलिस प्रवक्ता कुदर्तुल्ला खान ने बताया कि इस धमाके में 7 लोगों की मौत के साथ ही कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जीटी रोड के साथ लगे नौरंग बाजार में फाटक चौक के पास एक रिक्शा में यह धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लगे अपने थ्री व्हीलर को धमाके में उड़ा दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

धमाके में मारे गए पुसिकर्मियों के नाम

इस धमाके में जिन दो पुलिस कर्मियों की मौत हुई है, उनके नाम अदिल जन और रहतुल्ला बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शवों को तहसील हेडक्वार्टर अस्पाताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए बन्नू के अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में एक किशोरी और महिला भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर धमाके के वीडियो वायरल

धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में दिखाया गया है कि धमाके में कैसे कई दुकानें और थ्री व्हीलर्स को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुबूत जुटाए जा रहे हैं।

हालांकि, पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल Geo News ने अपने पुलिस और अस्पताल सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस धमाके में 7 लोगों की मौत के साथ ही 18 लोग घायल भी हुए हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह हुआ यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा के लखी मरवत जिले में नौरंग पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

सात शव लाए गए अस्पताल

नौरंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार धमाके के बाद अस्पताल में 7 शव लाए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस धमाके में दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की भी मौत हुई है, जिनके नाम पुलिस प्रवक्ता ने बताए हैं।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक वहां जिन सात लोगों के शव लाए गए, उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। धमाके के बाद सराय नौरंग अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई। बता दें कि शनिवार रात को ही बन्नू में फतेह खेल पुलिस पोस्ट पर एक आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकवादी हमले में कम से कम 15 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!