दुनिया

Ukraine से युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा बयान, बोले- जंग खत्म करना चाहता है रूस

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 23, 2022, 06:45 AM IST

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा हैकि हम यूक्रेन युद्ध की समाप्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध का अंत कूटनीति के जरिए होना चाहिए।

Image

पुतिन बोले- Ukraine में जंग खत्म करना चाहता है रूस (Photo- AP)

Moscow: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन (Ukraine) में संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने का लक्ष्य बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह जंग (War) जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा, 'इस जंग को समाप्त करना है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे... इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब (युद्ध) जितनी जल्दी खत्म हो, उतना ही अच्छा है।'

अमेरिका को है संदेह

वहीं पुतिन की टिप्पणियों पर यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने संदेह व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने नहीं के बराबर संकेत दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं। किर्बी ने कहा,' एकदम विरोधाभासी बात है। जो कुछ भी वह (पुतिन) जमीन पर और हवा में कर रहे हैं वह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में दर्शाता है जो यूक्रेनी लोगों पर हिंसा जारी रखना चाहता है (और) युद्ध को आगे बढ़ाना चाहता है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र अंत के लिए अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा।

पुतिन ने कही अहम बात

रूस ने लगातार कह रहा है कि कि वह बातचीत के लिए तैयार है। फिर भी, यूक्रेन और उसके सहयोगी इसे एक चाल के रूप में देख रहे हैं। वहीं पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने कई बार कहा है: शत्रु की जिद से अनुचित नुकसान होता है। एक दूसरे से कूटनीतिक तरीके से बात करने पर सभी सशस्त्र संघर्ष समाप्त हो जाते हैं। जल्द या बाद में, संघर्ष की स्थिति में कोई भी पक्ष बातचीत के लिए तैयार होता है और एक समझौता करता है। जितनी जल्दी यह अहसास उन लोगों को हो जाए जो हमारा विरोध कर रहे हैं तो बेहतर होगा। हमने इस पर कभी हार नहीं मानी है।'

स्वदेश लौटे जेलेंस्की

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) अपनी अमेरिका यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर आक्रमण करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओवल कार्यालय में जेलेंस्की का स्वागत किया और दोनों ने वहां बातचीत की। इसके बाद व्हाइट हाउस में दोनों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। जेलेंस्की की यात्रा से कुछ समय पहले ही बुधवार को अमेरिका ने यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की, जिसमें पैट्रियॉट मिसाइल की बैटरी भेजना भी शामिल है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article