दुनिया

तो PM मोदी ने यूक्रेन को परमाणु हमले से बचा लिया? CIA चीफ ने खुद स्वीकारा- भारत के रुख से दबाव में आया रूस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:03 AM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिनों पहले परमाणु हमले की धमकी दी थी। इसे लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल पैदा हो गया था। लग रहा था कि रूस कभी भी युक्रेन जंग में परमाणु हमले का इस्तेमाल कर सकता था। हालांकि अभी तक रूस ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है।

रूस-यूक्रेन जंग(Russia Ukraine War) के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स (CIA Chief William Burns) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ में कसीदे पढ़ें हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विलियम बर्न्स ने दावा किया है कि पीएम मोदी के रुख के कारण रूस दवाब में आया है और यही कारण है कि इस युद्ध में अभी तक परमाणु हमलों का प्रयोग नहीं हुआ है। अभी इसके उपयोग होने के संकेत भी नहीं हैं।

क्या कहा CIA चीफ ने

पीबीएस के साथ बातचीत में उन्होंने ये बातें कही है। उसके अनुसार बर्न्स ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का रूसियों पर प्रभाव पड़ा। बिल बर्न्स ने कहा- 'मुझे लगता है कि यह भी बहुत उपयोगी रहा है कि शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु हथियारों के उपयोग के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है। मुझे लगता है कि इसका रूस पर भी प्रभाव पड़ रहा है।'

आगे उन्होंने कहा कि रूस की ओर से जो धमकियां दी जा रही हैं, वो डराने के लिए है। आज की तारीख में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की योजना का कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिख रहा है।

पुतिन ने क्या कहा था

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कुछ दिनों पहले ही परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि रूस जवाबी हमले में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।उन्होंने कहा था- 'रूस परमाणु हमलों के इस्तेमाल से बचेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसका प्रयोग नहीं करेंगे। जब हम पर हमला होगा तो हम जवाब में हमला करेंगे।'

मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी और पुतिन के बीच युक्रेन जंग को लेकर कई बार बात हो चुकी है। इस जंग के बीच भारत, रूस के खिलाफ तो नहीं गया है, लेकिन उसने साफ और स्पष्ट कहा कि इसका हल बातचीत से निकलना चाहिए। भारत किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता है। पीएम मोदी के साथ हाल ही में पुतिन ने फोन पर भी बात की थी, तब भी पीएम मोदी ने इन्हीं बातों को दोहराया था। भारत परमाणु हमले के खिलाफ भी रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article