दुनिया

Russia Pakistan News: रूस को पाकिस्तान ने दिया धोखा, भेज दिया कीड़े लगे हुए चावल; मिली चेतावनी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 21, 2024, 11:52 PM IST

Russia Pakistan News: रूस ने चावल में कीड़ा लगा मिलने के बाद पाकिस्तान को चेतावनी दी है। रूस ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ तो वह चावल के आयात पर प्रतिबंध लगा देगा।

Image

पाकिस्तान ने रूस को भेज दिए सड़े चावल

Photo : AP

Russia Pakistan News: पाकिस्तान अपनी हरकतों से हमेशा से शर्मसार होते रहा है, इसके बाद भी वो सुधरते नहीं दिख रहा है। रूस के साथ दोस्ती के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे पाकिस्तान ने अब ऐसी हरकत कर दी है, जिससे रूस काफी खफा हो गया है। पाकिस्तान ने रूस को सड़े हुए चावल भेज दिए हैं। ये चावल इतने खराब थे कि इसमें कीड़े लगे मिले हैं।

रूस ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

रूस ने चावल में कीड़ा लगा मिलने के बाद पाकिस्तान को चेतावनी दी है। रूस ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ तो वह चावल के आयात पर प्रतिबंध लगा देगा। रूस की पशुचिकित्सा एवं फाइटोसैनिटरी निगरानी संघीय सेवा (एफएसवीपीएस) ने पाकिस्तान से आयातित चावल की एक खेप को लेकर अंतरराष्ट्रीय व रूसी फाइटोसैनिटरी आवश्यकताओं के उल्लंघन के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसके बाद यह चेतावनी दी गई है। रूस में स्थित पाकिस्तान दूतावास के व्यापार प्रतिनिधि को मामले की तत्काल जांच करने के लिए कहा गया।

भारत के कारण पाकिस्तान को हुआ था फायदा

पाकिस्तान चावल निर्यातक संघ के अध्यक्ष चेला राम केवलानी ने कहा कि पाकिस्तानी चावल निर्यातकों को निर्यात के लिए सभी चावलों के चुनाव और पैकेजिंग में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत द्वारा गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से पाकिस्तान को फायदा हुआ था, क्योंकि वैश्विक स्तर पर चावल का जितना कारोबार होता है, उसमें भारत की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। पिछले साल, भारत ने सफेद गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी।

पहले भी पाकिस्तानी चावल पर लग चुका है प्रतिबंध

रूस ने इससे पहले स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से 2019 में पाकिस्तान से चावल आयात पर प्रतिबंध लगाया था। इसी तरह दिसंबर 2006 में रूस ने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने को लेकर पाकिस्तान से चावल का आयात रोक दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article