दुनिया

एर्दोगन ने फिर बने तुर्किये के राष्ट्रपति, तीसरे दशक तक पहुंचा शासन का दौर, पीएम मोदी ने दी बधाई

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 11:04 AM IST

परिणामों के आधिकारिक घोषित होने से पहले एर्दोगन इस्तांबुल में अपने निवास के बाहर जश्न में गाते हुए दिखाई दिए।

Image

Erdogan

Photo : AP

Turkey Presidential Election: रेसेप तईप एर्दोगन ने अपने शासन को तीसरे दशक तक बढ़ाते हुए तुर्किये का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। एर्दोगन ने रविवार को वोटों की गिनती में विपक्षी नेता केमल किलिदरोग्लू को हराया। 99.43 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद रविवार को तुर्की की सुप्रीम इलेक्शन काउंसिल (YSK) द्वारा घोषित शुरुआती आधिकारिक परिणामों ने एर्दोगन को 52.14 प्रतिशत वोटों के साथ जीतते हुए दिखाया। किलिदरोग्लू को 47.86 प्रतिशत वोट मिले।

सीएनएन के अनुसार, परिणामों के आधिकारिक घोषित होने से पहले एर्दोगन इस्तांबुल में अपने निवास के बाहर एक कैंपने बस छत पर जश्न में गाते हुए दिखाई दिए। तुर्की का झंडा लहराते हुए उल्लासित समर्थकों की एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्र को धन्यवाद दिया। एर्दोगन ने कहा, हमने अपने राष्ट्र के पक्ष में राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा दौर पूरा किया। लोकतंत्र का एक दिन देने के लिए मैं अपने देश का आभार जताना चाहता हूं।

किलिदरोग्लू बोले, सच्चे लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा

उन्होंने दो चुनावी दौरों का जिक्र करते हुए कहा 14 मई और 28 मई के चुनाव दोनों के विजेता हमारे सभी 85 मिलियन (8.5 करोड़) नागरिक हैं। राजधानी अंकारा में अपने पार्टी मुख्यालय में बोलते हुए किलिदरोग्लू ने कहा कि वह तब तक लड़ते रहेंगे जब तक कि तुर्की में वास्तविक लोकतंत्र नहीं आ जाता है। यह हमारे इतिहास में सबसे अनुचित चुनाव अवधि थी। हम डर के माहौल के आगे नहीं झुके। इस चुनाव में तमाम दबावों के बावजूद सत्तावादी सरकार को बदलने की लोगों की इच्छा स्पष्ट हो गई।

पीएम मोदी ने दी बधाईप्रधानमंत्री मोदी ने एर्दोगन को फिर से तुर्किये का राष्ट्रपति चुने जाने पर सोमवार को उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि वैश्विक मामलों पर भारत एवं तुर्किये के संबंध मजबूत होते रहेंगे।एर्दोआन राष्ट्रपति पद के चुनाव में ऐसे समय में फिर से विजयी रहे जब देश अत्यधिक महंगाई और भूकंप के प्रभाव से जूझ रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, तुर्किये का राष्ट्रपति दोबारा चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई। मुझे भरोसा है कि वैश्विक मामलों पर हमारे द्विपक्षीय संबंध और सहयोग आगामी समय में विकसित होना जारी रहेंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article