दुनिया

'माफी मांगता हूं, रूस ने ही दागी थी मिसाइलें...' अजरबैजान विमान हादसे पर पुतिन का माफीनामा; बोले- मुआवजा देने को तैयार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार स्वीकार किया कि दिसंबर 2024 में अजरबैजान का विमान रूसी एयर डिफेंस सिस्टम की गलती से क्रैश हुआ था। हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात कर माफी मांगी और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का वादा किया। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने की दिशा में देखा जा रहा है।

Image

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजान विमान हादसे में मांगी माफी।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Putin Apologize For Azerbaijan: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पहली बार कबूल किया कि दिसंबर 2024 में अजरबैजान का एक विमान रूस की एयर डिफेंस सिस्टम की गलती की वजह से क्रैश हुआ था। यह विमान बाकू से ग्रोज्नी जा रहा था, जिसमें 67 लोग सवार थे। हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी।

रूस ने बताया कि रूसी हवाई रक्षा ने यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराने के इरादे से मिसाइल छोड़ीं, लेकिन वे विमान के नजदीक ही फट गईं। मिसाइल अटैक की वजह से विमान पश्चिमी कजाकिस्तान में क्रैश हो गया।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए तैयार हुआ रूस

पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से पहली आधिकारिक मुलाकात के दौरान माफी मांगी। इतना ही नहीं रूसी राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का वादा किया है।

उन्होंने कहा, ‘रूस की मिसाइल विमान से सीधे नहीं टकराई थीं। अगर ऐसा होता, तो विमान तुरंत हीं क्रैश हो जाता.’ पुतिन ने कहा कि रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों (ATC) ने फ्लाइट के पायलट को मखचकाला में लैंडिंग की सलाह दी थी, लेकिन पायलट ने अपने घरेलू एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की और फिर भी कजाखिस्तान की ओर रवाना हुआ, जहां विमान के साथ भयानक हादसा हो गया।

russia azarbaijan 1

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: AP)

विमान हादसे के बाद दोनों देशों में बढ़ गई थी तकरार

बता दें कि इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी। रूस ने इसे मजह एक घटना बताया था। वहीं, अजरबैजान ने रूस पर सच्चाई छिपाने और तथ्यों को छुपाने का इल्जाम लगाया था। विमान हादसे के बाद अजरबैजान ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और रूसी कार्रवाई पर कड़ी निगरानी शुरू की।

रूस में रहने वाले अजरबैजानी समुदाय में भी इस घटना के कारण चिंता और असंतोष फैल गया था। गौरतलब है कि विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन ने राजनयिक तनाव को कम करने और विश्वास बहाल करने के लिए माफी मांगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article