दुनिया

क्या रूस करने वाला है परमाणु परीक्षण? पुतिन के करीबी ने बताया मॉस्को का प्लान

Nuclear Test: रूस ने रविवार को एक बार फिर कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु परीक्षण का आदेश नहीं दिया है और मॉस्को सामूहिक विनाश के हथियारों के परीक्षण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने बार-बार कहा है कि रूस परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

Nuclear Test: रूस ने रविवार को एक बार फिर कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु परीक्षण का आदेश नहीं दिया है और मॉस्को सामूहिक विनाश के हथियारों के परीक्षण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर 29 अक्टूबर को एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने “युद्ध विभाग को अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है।”

पुतिन के करीबी ने बताई पूरी योजना

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने ‘रशियन टीवी’ से बातचीत में कहा, “पुतिन ने बार-बार कहा है कि रूस परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है और हम कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई अन्य देश ऐसा करता है, तो हमें संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा करना होगा।” उन्होंने कहा, “हालांकि, अगर वाशिंगटन वास्तव में परमाणु हथियार का परीक्षण करता है, तो रूस को भी जवाबी कदम उठाना होगा। परमाणु समता निश्चित रूप से सबसे महत्वपूर्ण घटक है, संभवत: मौजूदा समय में संपूर्ण वैश्विक सुरक्षा ढांचे के लिए।”

ट्रंप को सहयोगियों को मनाने में हो रही मुश्किल!

इससे पहले, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो सहयोगियों को मनाने में अमेरिका को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लावरोव की यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शिखर वार्ता के असफल प्रयासों के कुछ सप्ताह बाद आई है। दोनों नेताओं के बीच अलास्का के एंकरेज में वार्ता में रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article