दुनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर हुए रवाना, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

BIMSTEC Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए है। इस दौरान वह थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर हुए रवाना

Photo : ANI

BIMSTEC Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए है। इस दौरान वह थाईलैंड की पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन (BIMSTEC Summit) में भाग लेंगे। पीएम मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वह गवर्नमेंट हाउस में शिनावात्रा से मिलेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी समुद्री सहयोग पर समझौते के लिए बिम्सटेक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद, वह श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे।

मोहम्मद यूनुस से भी होगी पीएम मोदी की मुलाकात

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शामिल करेंगे। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भेंट नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य जुंटा नेता मिन आंग ह्लाइंग सहित अन्य नेताओं से होगी। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नडेज बालनकुरा ने म्यांमार के नेता का जिक्र करते हुए कहा कि वह शिखर सम्मेलन के दिन बैठक में शामिल होंगे। म्यांमार में पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और अन्य हिस्सों में भीषण तबाही हुई। बता दें, 2018 में नेपाल के काठमांडू में चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के बाद बिम्सटेक नेताओं की प्रत्यक्ष रूप से पहली बैठक होगी। पिछला शिखर सम्मेलन मार्च 2022 में कोलंबो में वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रारूप में आयोजित किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article