दुनिया

40 साल बाद न्यूजीलैंड जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री, इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया तक दिखेगा PM मोदी का कूटनीतिक जलवा; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

PM Modi Three Naition Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों-इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण इंडो-पैसिफिक दौरे पर रहेंगे। इस 6 दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

Image

PM मोदी का 6 दिवसीय विदेश दौरा (फाइल फोटो)

Photo : ANI

PM Modi Three Naition Visit: बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत अपनी विदेश नीति और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से 11 जुलाई तक इंडो-पैसिफिक (Indo Pacific Tour 2026) क्षेत्र के तीन प्रमुख देशों—इंडोनेशिया (PM Modi Indonesia Visit), ऑस्ट्रेलिया (PM Modi Australia Visit) और न्यूजीलैंड (PM Modi New Zealand Visit) के बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे।

इस छह दिनों की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बातचीत, व्यापारिक समझौते और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात इस पूरे दौरे का मुख्य केंद्र बिंदु होंगे। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौटेंगे।

इंडोनेशिया से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री के इस दौरे की शुरुआत इंडोनेशिया से होगी, जो आसियान (ASEAN) देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी राजधानी जकार्ता में द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

इसके बाद वे वहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर 'योग्याकार्ता' भी जाएंगे। यहां वे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल 'प्रम्बानन मंदिर परिसर' का दौरा करेंगे, जिसके संरक्षण और विकास के लिए भारत और इंडोनेशिया मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर रहेगी नजर

दौरे के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर पहुंचेंगे, जहां वे तीसरे 'भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही 'क्वाड' (Quad) के मजबूत साझेदार हैं। इस बैठक में रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश पर गहन चर्चा होगी।

भारत के लिए यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया लिथियम और कोबाल्ट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा स्रोत है, जो भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर मिशन के लिए बेहद जरूरी हैं।

40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का ऐतिहासिक दौरा

इस दौरे का आखिरी और सबसे ऐतिहासिक पड़ाव न्यूजीलैंड होगा। लगभग चार दशकों (40 साल) के लंबे इंतजार के बाद यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जा रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में मॉरीशस और सेशेल्स जैसी यात्राओं के जरिए पश्चिमी हिंद महासागर पर ध्यान देने के बाद, अब भारत का पूरा फोकस 'एक्ट ईस्ट' नीति के तहत पूर्वी समुद्री क्षेत्रों और प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article