दुनिया

'PM मोदी को देखते ही कुर्सी से उठ खड़े हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, फिर जो हुआ...', G7 समिट में दुनिया ने देखी Modi और ट्रंप की शानदार बॉन्डिंग

PM Modi In G7 Meeting: फ्रांस के एवियन-लैस-बैंस शहर में जी7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस समिट में दुनिया के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है।

Image

पीएम मोदी ने जी7 समिट में ट्रंप से की मुलाकात। ANI

Photo : ANI

PM Modi In G7 Meeting: फ्रांस के एवियन-लैस-बैंस शहर में जी7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस समिट में दुनिया के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। इसी बीच सभी देशों के राजनेताओं की संयुक्त बैठक की शुरुआत से ठीक पहले एक दिलचस्प घटना घटी। दरअसल, जैसे ही ट्रंप अपनी कुर्सी पर बैठे वैसे ही पीछे से पीएम मोदी आ गए। ट्रंप को जैसे ही पीएम मोदी के आने का अहसास हुआ वो तुरंत खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और थोड़ी देर बात की।

ट्रंप-मोदी बैठक पर टिकी निगाहें

प्रधानमंत्री का राजनयिक कार्यक्रम भले ही व्यस्त हो, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान 17 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक पर रहेगा। ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन यात्रा के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की बातचीत होगी। हाल के महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों को कई मुद्दों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, ऐसे में ये वार्ता अहम है। व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर मतभेदों ने मजबूत रणनीतिक साझेदारी में तनाव बढ़ा दिया है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा की उम्मीद

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस समझौते पर महीनों से बातचीत चल रही है, जिसमें दोनों पक्ष बाजार पहुंच बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं। अमेरिका ऊर्जा, औद्योगिक सामान और चुनिंदा कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में भारत को निर्यात बढ़ाने के महत्वपूर्ण अवसर देखता है। हालांकि, दोनों देशों के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि प्रगति हुई है, लेकिन शिखर सम्मेलन के दौरान समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना नहीं है।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article