दुनिया

ईरान की सबसे बड़ी परमाणु साइट पर इजरायली हमला; सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही; IAEA ने की पुष्टि

Israel-Iran Conflict: इजरायल ने हालिया हमलों में ईरान के सपनों को चकनाचूर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से नतांज स्थिति भूमिगत संवर्धन हॉल पर हमले की पुष्टि की। आईएईए ने हाई-रेजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से बताया कि नतांज स्थित भूमिगत संवर्धन हॉल को भारी क्षति पहुंची है। इस परमाणु साइट पर ईरान अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम तैयार कर रहा था।

Image

ईरान की सबसे बड़ी परमाणु साइट नतांज (फाइल फोटो)

Photo : AP

Israel-Iran Conflict: इजरायल ने हालिया हमलों में ईरान के सपनों को चकनाचूर कर दिया। इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी नतांज परमाणु साइट को निशाना बनाया जिसकी वजह से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई सालों के लिए पिछड़ सकता है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से नतांज स्थिति भूमिगत संवर्धन हॉल पर हमले की पुष्टि की।

IAEA ने क्या कुछ कहा?

बकौल आईएईए, ईरान की नतांज परमाणु साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। आईएईए ने हाई-रेजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से बताया कि नतांज स्थित भूमिगत संवर्धन हॉल को भारी क्षति पहुंची है। इस परमाणु साइट पर ईरान अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम तैयार कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला 'गहरी भूमिगत संरचनाओं' को निशाना बनाकर किया गया, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुख्य केंद्र था।

खतरे में तेहरान के ये ठिकाने

इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बड़ा ऐलान किया कि आज हम तेहरान के भीतर बेहद महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाएंगे जिनमें रणनीतिक, सरकारी और बुनियादी ढांचे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) का प्रवक्ता जल्द ही स्थानीय निवासियों से इलाकों को खाली करने की अपील करेगा।

तेहरान छोड़ दें भारतीय

इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को मंगलवार को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने और दूतावास से संपर्क में रहने का परामर्श जारी किया है।

भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें। कृपया इन नंबर पर संपर्क करें: +989010144557; +989128109115; +989128109109।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article