दुनिया

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में 56000 से अधिक लोगों की जान गयी फलस्तीनी स्वास्थ्य प्रशासन का दावा

गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे थे, माना जाता है कि कई और लोग मलबे के नीचे दबे होंगे या उन जगहों पर होंगे जहां स्थानीय डॉक्टर पहुंच नहीं पाये हैं।

Image

गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गये (फाइल फोटो)

Israel Hamas war Death Toll: गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गये हैं। गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं।मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजरायल द्वारा दो महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।

इजराइल का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाता है तथा नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है।इजराइल का आरोप है कि उग्रवादी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं।

इज़राइल ने गाजा में अपना अभियान हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू किया था।हमास के उग्रवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिण इजराइल में धावा बोलकर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था।

उग्रवादियों के हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर आम नागरिक थे। अधिकतर बंधकों को संघर्षविराम समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article