दुनिया

पाकिस्तान की ‘कोकेन क्वीन’ का जलवा, बिना हथकड़ी पहुंची कोर्ट, देखने लायक था दबंग अंदाज, हर कोई रह गया दंग

जांच एजेंसियों का दावा है कि पिंकी लंबे समय से संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क चला रही थी और पकड़ से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करती थी।

Image

कोर्ट में पिंकी का जलवा, पुलिस पस्त

Pakistans Cocaine Queen Pinki: पाकिस्तान के कराची में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कथित तौर पर बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़ी महिला आरोपी अनमोल उर्फ ‘पिंकी’ को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पिंकी कराची, लाहौर और इस्लामाबाद समेत कई बड़े शहरों में फैले कोकीन सप्लाई नेटवर्क का संचालन कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बिना हथकड़ी अदालत में पेश किए जाने पर नया विवाद खड़ा हो गया है।

कोकीन, केमिकल पदार्थ, हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कराची में डिस्ट्रिक्ट सिटी पुलिस और सिविल इंटेलिजेंस एजेंसी के संयुक्त अभियान में की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये कीमत की कोकीन, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पदार्थ, हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। अधिकारियों ने इसे हाल के वर्षों में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक बताया है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि पिंकी लंबे समय से संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क चला रही थी और पकड़ से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करती थी। पुलिस का आरोप है कि नेटवर्क में महिला कुरियरों का भी उपयोग किया जाता था। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी खुद हाई-वैल्यू कोकीन तैयार करती थी और मोबाइल ड्रग प्रोडक्शन सेटअप संचालित कर रही थी।

हालांकि गिरफ्तारी से ज्यादा चर्चा आरोपी की कोर्ट में पेशी को लेकर हो रही है। पिंकी को बिना हथकड़ी अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। सिंध पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल जावेद आलम ओधो ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश करने वाले संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो यह जांच करेगी कि पेशी के दौरान सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article