दुनिया

पाकिस्तान में फिर TTP के आतंकियों ने बरपाया कहर, अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्या, पहले किया था अपहरण

पाकिस्तान में एक बार फिर टीटीपी से जुड़े आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। पहले इन आतंकियों ने फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन जवानों का अपहरण किया और फिर उन्हें मार कर लाश को फेंक दिया।

Image

पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के जवान (फाइल फोटो)

Photo : AP

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनखवा प्रांत में आतंकवाद एक बार फिर जानलेवा रूप में सामने आया है। पुलिस के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों ने दो दिन पहले अगवा किए गए फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के तीन जवानों की निर्मम हत्या कर दी।

पहले किया था अपहरण

पुलिस ने रविवार को बताया कि टीटीपी के शहजैब बेटनी समूह से जुड़े आतंकवादियों ने टैंक जिले में एक यात्री वाहन से यात्रा कर रहे तीन निहत्थे अर्धसैनिक जवानों को अगवा कर लिया था। घटना के दो दिन बाद, इन जवानों के शव लक्की मरवात जिले के पेज़ू बयाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बरामद हुए।

हत्या किए गए जवानों की पहचान

  • लांस नायक नसीम
  • लांस नायक मुहम्मद राशिद
  • सिपाही मुहम्मद शेर

तहरीक-ए-तालिबान की बढ़ रही ताकत

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, जिसे पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है, हाल के महीनों में फिर से सक्रिय होती दिख रही है। शहजैब बेटनी समूह, जो टीटीपी का एक चरमपंथी धड़ा है, खासकर खैबर पख्तूनखवा और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों को निशाना बना रहा है। यह संगठन पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम दे चुका है, जिसमें कई सुरक्षाबल मारे जा चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article