दुनिया

Operation Sindoor: भारत के हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान, एयरस्ट्राइक की बात कबूल कर बोले शहबाज शरीफ- उनके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे

Operation Sindoor: भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त रूस से पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला बोला है। भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया है, वहीं पाकिस्तान ने अभी तक पांच ठिकानों पर हमलों की बात कबूली है।

Image

पाकिस्तान के पीएम शबबाज शरीफ (फाइल फोटो)

Photo : AP

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने भारत के हमले की बात कबूल कर ली है। पाकिस्तान के पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तान पर हमले हुए हैं। भारत के एयरस्ट्राइक से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कहा कि वो इसका जवाब देगा। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा- "चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमले किए हैं। भारत द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article